कंगना रनौत ने कहा ‘केदारनाथ’ डायरेक्टर अभिषेक कपूर ने उनसे कहा था- सुशांत शहीद हो गया!

    कंगना को इस डायरेक्टर ने कहा था- सुशांत शहीद हो गया!

    कंगना रनौत ने कहा ‘केदारनाथ’ डायरेक्टर अभिषेक कपूर ने उनसे कहा था- सुशांत शहीद हो गया!

    सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। लेकिन उनके परिवार, बॉलीवुड इंडस्ट्री और फिल्मों के फैन्स के लिए ये खबर इतना बड़ा शॉक थी कि लोग अभी भी इसे स्वीकार नहीं कर पा रहे। इस समय सबसे पॉपुलर थ्योरी ये है कि बॉलीवुड के दरवाजों को ‘बाहरी एक्टर्स’ के लिए न खोलने वाले लोगों की करतूतों ने सुशांत को आत्महत्या करने के ख्याल तक पहुँचाया था। कंगना रनौत इसी मुद्दे पर सुशांत के लिए न्याय मांग रही हैं और बॉलीवुड के तमाम बड़े लोगों के खिलाफ ज़बरदस्त मोर्चा खोले बैठी हैं।

    कंगना रनौत ने कहा ‘केदारनाथ’ डायरेक्टर अभिषेक कपूर ने उनसे कहा था- सुशांत शहीद हो गया!

    अब बॉम्बे टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में कंगना ने कहा था कि सुशांत की पहली फिल्म ‘काई पो छे’ और ‘केदारनाथ’ के डायरेक्टर अभिषेक कपूर ने, उनके बर्ताव में पहले के मुकाबले बर्ताव देखा था। कंगना ने कहा, ‘मैंने (सुशांत के निधन के बाद) अभिषेक कपूर जी से बात की और उन्होंने कहा- कंगना वो शहीद हो गया। मैं इन लोगों को इसलिए कोट कर रही हूं क्योंकि मैं इनसे अपनी पूरी कन्वर्सेशन नहीं बता सकती, लेकिन हर किसी ने इसे अपने तरीके से बताया था। अभिषेक ने अपने इंटरव्यूज में कहा था कि ‘केदारनाथ’ में सुशांत वही लड़का नहीं था जो उन्होंने ‘काई पो छे’ में देखा था। वो बदल गया था। अभिषेक ने कहा, वो घुट गया था, वो बदल गया था। उसके खुद का गला घोंटने से पहले ही, इन लोगों ने उसका गला घोंट दिया था।’ कंगना ने इंटरव्यू में कहा कि उन्हें लगता है कि सुशांत ऐसे घिर गए थे जैसे ‘चक्रव्यूह में अभिमन्यु को घेरा जाता है।’