कंगना की महाराष्ट्र में अपने विरोध पर दहाड़, बोलीं- छ्त्रपति शिवाजी, रानी लक्ष्मीबाई पर पहली फिल्म मैंने बनाई!

    कंगना रनौत बोलीं- मैंने मराठी गौरव को किया प्रतिष्ठित

    कंगना की महाराष्ट्र में अपने विरोध पर दहाड़, बोलीं- छ्त्रपति शिवाजी, रानी लक्ष्मीबाई पर पहली फिल्म मैंने बनाई!

    कंगना रनौत ने जबसे अपनी टीम को हटा कर, ट्विटर का मोर्चा खुद संभाला है, तबसे शायद ही कोई दिन ऐसा गया हो जब वो खबरों में न रही हों। सुशांत सिंह राजपूत के केस में ड्रग्स का एंगल सामने आने के बाद से तो कंगना ने ट्विटर पर लगातार फायरिंग जारी रखी है। लेकिन कंगना का हाल ही में लिखा एक ट्वीट महाराष्ट्र में एक नए बवाल की वजह बन गया है और उनपर भारी पड़ रहा है। पूरा लॉकडाउन मनाली में अपने घर पर बिताने वाली कंगना ने हाल ही में मुंबई के पुलिस कमिश्नर पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा था कि मुंबई में उनकी सुरक्षा को खतरा है।

    कंगना की महाराष्ट्र में अपने विरोध पर दहाड़, बोलीं- छ्त्रपति शिवाजी, रानी लक्ष्मीबाई पर पहली फिल्म मैंने बनाई!

    कंगना की इस बात पर शिवसेना नेता संजय राऊत ने कहा था कि अगर कंगना को मुंबई सुरक्षित नहीं लगती, तो मनाली में ही रहें और वापिस न आएँ। इस पर रिएक्ट करते हुए कंगना ने एक ट्वीट में मुंबई की तुलना पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) से कर डाली। उनका ये ट्वीट मुंबई के लोगों को नागवार गुज़रा। जहां कई सेलेब्स ने कंगना के इस ट्वीट की आलोचना की, वहीं उनका विरोध भी शुरू हो गया और कई ट्विटर प्रोफाइल्स से उन्हें मुंबई न आने की धमकी भी मिली। इसके बाद कंगना ने एक ट्वीट में कहा कि वो अगले हफ्ते मुंबई आ रही हैं और ‘किसी के बाप में हिम्मत है तो रोक ले।’

    इसके बाद, महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने कहा कि कंगना को मुंबई या महाराष्ट्र में रहने का कोई हक़ नहीं है और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मुंबई से कंगना के विरोध में सड़कों पर प्रदर्शन करने के वीडियो भी सामने आए हैं। लेकिन इससे कंगना को कोई फर्क नहीं पड़ रहा और वो इस जोश के साथ ट्वीट कर रही हैं कि वो इतिहास में पहली डाइरेक्टर-एक्टर हैं जिसने मराठी गर्व छ्त्रपति शिवाजी महाराज और रानी लक्ष्मीबाई को स्क्रीन पर उतारा है।

    विरोध करने वालों को ललकारते हुए कंगना ने ट्वीट में लिखा, ‘किसी के बाप का नहीं है महाराष्ट्र, महाराष्ट्र उसी का है जिसने मराठी गौरव को प्रतिष्ठित किया है। और मैं डंके की चोट पे कहती हूँ हॉ मैं मराठा हूँ ,उखाड़ो मेरा क्या उखाड़ोगे?’

    अब देखना ये है कि ये मामला और कितना आगे जाता है क्योंकि कंगना ये कह चुकी हैं कि वो 9 सितंबर को मुंबई पहुँचेंगी।