कंगना रनौत ने किया बहन रंगोली का सपोर्ट, मोदी सरकार से की ट्विटर बंद करने की अपील

    कंगना रनौत ने वीडियो शेयर कर किया बहन रंगोली का सपोर्ट

    कंगना रनौत ने किया बहन रंगोली का सपोर्ट, मोदी सरकार से की ट्विटर बंद करने की अपील

    कंगना रनौत अपनी बहन रंगोली चंदेल के समर्थन में सामने आई हैं। पिछले दिनों रंगोली को विवादित ट्वीट करने के चलते ट्विटर से सस्पेंड कर दिया गया था। सुजैन खान की बहन फराह खान ने रंगोली के खिलाफ शिकायत दर्ज की थी जिसमें उन्होंने रंगोली के ट्वीट को विवादित और किसी एक समुदाय के खिलाफ बताया था। रंगोली का अकाउंट सस्पेंड होने के 3 दिन बाद कंगना रनौत ने एक वीडियो शेयर बहन का सपोर्ट किया है।

    कंगना रनौत ने किया बहन रंगोली का सपोर्ट, मोदी सरकार से की ट्विटर बंद करने की अपील

    कंगना इस वीडियो में कहती हैं- मेरी बहन रंगोली ने जो ट्वीट किये थे उसमें किसी भी समुदाय को टारगेट नहीं किया गया। उसमें साफ लिखा था जो लोग डॉक्टरों पर पत्थरबाजी कर रहे हैं उन्हें गोली मार देनी चाहिए। लेकिन फराह अली खान और रीमा कागती ने जो दावा किया है वह झूठा है। रंगोली ने अपने ट्वीट में कहीं भी किसी एक समुदाय  को टारगेट नहीं किया। अगर कोई ये साबित करता है तो मैं और रंगोली सामने से आकर माफी मांगेंगे। आगे कंगना भारत सरकार से ट्विटर बंद करने की भी अपील करती हैं।

    बता दें, रंगोली अक्सर अपने विवादित ट्वीट को लेकर सुर्ख़ियों में बनी रहती हैं। उन्होंने आलिया भट्ट, दीपिका पादुकोण, तापसी पन्नू, ऋतिक रोशन, करण जौहर जैसे स्टार्स पर भी ट्वीट कर अपनी भड़ास निकाली थी। ऐसे में उनका अकाउंट सस्पेंड होने के बाद सोशल मीडिया पर खूब फनी मीम्स शेयर किये जा रहे हैं।