कंगना ने दिलजीत और प्रियंका पर साधा निशाना, कहा- अपनी मां का सम्मान करते हो तो...

    कंगना ने दिलजीत और प्रियंका पर साधा निशाना

    कंगना ने दिलजीत और प्रियंका पर साधा निशाना, कहा- अपनी मां का सम्मान करते हो तो...

    कंगना रनौत एक बार फिर ट्विटर पर किसानों के बिल का समर्थन करने उतर आई हैं लेकिन साथ ही उन्होंने दिलजीत दोसांझ और प्रियंका चोपड़ा को भी आड़े हाथों लिया है। कंगना और दिलजीत की जबरदस्त बहस किसी से छिपी नहीं थी। वहीं प्रियंका चोपड़ा ने किसानों के आंदोलन का समर्थन किया था। इसलिए दोनों ही कंगना के निशाने पर हैं।

    कंगना ने अपने ट्वीट में लिखा, ''प्रिय दिलजीत दोसांझ और कंगना रनौत अगर सच में किसानों की चिंता है, अगर सच में अपनी माताओं का आदर सम्मान करते हो तो सुन तो लो आखिर फार्मर्स बिल है क्या! या सिर्फ अपनी माताओं, बहनों और किसानों का इस्तेमाल करके देशद्रोहियों की गुड बुक्स में आना चाहते हो? वाह रे दुनिया वाह।''

    उन्होंने आगे लिखा, ''ज्यादा बड़ी दिक्कत ये है कि लोग इस प्रदर्शन का समर्थन कर रहे हैं और कानून का विरोध कर रहे हैं। सभी को पता है कि यह कृषि कानून किसानों के लिए कितना जरूरी है। लेकिन, फिर भी उन्हें भड़काया जा रहा है और नफरत को बढ़ावा दिया जा रहा है। अपने फायदे के लिए भारत बंद किया जा रहा है।''

    कंगना ने एक और ट्वीट में कहा, ''किसानों को प्रोटेस्ट के लिए उकसाने पर लेफ्ट मीडिया दिलजीत दोसांझ और प्रियंका चोपड़ा जैसे लोगों की वाहवाही करता रहेगा, प्रो इस्लामिस्ट और भारत विरोधी फिल्म इंडस्ट्री और ब्रैंड्स उनके लिए ऑफर्स की भरमार लगाए रहेंगे। समस्या ये है कि पूरा सिस्टम इस तरह से बना है कि भारत विरोधी फलें-फूलें और इस करप्ट सिस्टम के खिलाफ बहुत कम लोग हैं। मुझे भरोसा है कि अच्छाई और बुराई के बीच हर लड़ाई में जादू होगा, बुराई काफी सशक्त हो गई है। जय श्री राम।''

    पिछले दिनों दिलजीत कंगना की हर बात का जवाब देते दिखाई दिए थे। क्या इन बातों का भी वो जवाब देंगे और क्या प्रियंका चोपड़ा भी अब कंगना से जुबानी जंग करती नजर आएंगी?