कंगना रनौत को मुंबई जाने के लिए हिमाचल के सीएम देंगे सिक्योरिटी?

    कंगना को मुंबई जाने के लिए हिमाचल के सीएम देंगे सिक्योरिटी?

    कंगना रनौत को मुंबई जाने के लिए हिमाचल के सीएम देंगे सिक्योरिटी?

    संजय राउत ने जबसे कंगना रनौत के लिए हरामखोर जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया है तब से सोशल मीडिया पर बवाल मच गया है। कंगना ने संजय को लताड़ लगाई है और मुंबई आने से न रोक पाने का चैलेंज भी दिया है। उन्होंने कहा कि वो 9 सितंबर को मुंबई आ रही हैं और फिर मिलते हैं। वहीं कंगना को उनके पीओके वाले बयान के लिए काफी धमकियां भी दी जा रही हैं।

    इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर कंगना रनौत को सिक्योरिटी देने का मन बना रहे हैं। इंडिया टुडे में छपी खबर के मुताबिक सीएम ने कहा, ''कंगना हिमाचल की बेटी हैं और एक सेलीब्रेटी भी। ये हमारी ड्यूटी है कि हम उन्हें सिक्योरिटी दें। इस मामले में मैंने डॉयरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस संजय कुंदू से आगे के कदम उठाने को कहा है।''

    उन्होंने आगे कहा, ''कंगना का 9 सितंबर को मुंबई जाने का प्लान है। हम राज्य और अन्य जगहों पर भी जरूरत पड़ने पर उनकी सुरक्षा देने के लिए संभावनाओं की जांच कर रहे हैं।'' सीएम ने ये भी बताया कि कंगना की बहन रंगोली और उनके पिता ने भी औपचारिक तौर पर एक्ट्रेस की सुरक्षा की मांग की है। कंगना बुधवार को मुंबई पहुंचेगी। वो लॉकडाउन के समय से ही मनाली में अपने घर पर अपने परिवार के साथ रह रही हैं।