कंगना ने लिए करण जौहर के मजे, बोलीं - अपने शो पर अंडरवियर के कलर्स पूछते हैं !
- मार्टीनी शॉट्स
- अपडेट:
- लेखक: रोहित मौर्य
कंगना रनौत इन दिनों अपनी फिल्म 'जजमेंटल है क्या' की वजह से सुर्खियों मे हैं। लेकिन अपने बयानों को लेकर भी वो चर्चा में रहती हैं। उन्होंने कई रणबीर कपूर से लेकर आलिया भट्ट और करण जौहर तक को अपने निशाने पर लिया है। एक बार फिर कंगना ने करण जौहर पर अपना विवादित बयान दिया है।
हाल ही में कंगना अपनी फिल्म जजमेंटल है क्या के प्रमोशन के लिए कपिल के शो में पहुंची थीं। कंगना से पूछा गया कि अगर उनको प्रधानमंत्री बना दिया गया तो वो फिल्म इंडस्ट्री में किसको कौन सा मंत्रालय देना चाहेंगी। इस पर कंगना ने कई लोगों के नाम लिए। उन्होंने करण जौहर को सूचना और प्रसारण मंत्रालय दिया। उन्होंने कहा कि करण जौहर को बातें करना बहुत अच्छा लगता है। उनका एक शो भी आता है। कंगना ने कहा कि वो स्टार्स से अजीबो गरीब सवाल पूछते हैं और वो स्टार्स से ये भी पूछने से नहीं हिचकिचाते कि उन्होंने आज किस रंग का अंडरगार्मेंट्स पहना है। वहीं कंगना ने शाहरुख खान को वित्त मंत्रालय, करीना को गृह मंत्रालय और अक्षय को स्वास्थ्य मंत्रालय दिया।

कंगना ने पहले भी करण जौहर को लेकर काफी कुछ कहा था। वो अक्सर बॉलीवुड में नेपोटिज्म का मुद्दा उठाती रही हैं। कंगना काफी समय से अपनी आने वाली फिल्मों से पहले विवादों में घिर जाती हैं। हाल ही में जजमेंटल है क्या फिल्म के एक गाने के लॉन्च के वक्त भी कंगना एक जर्नलिस्ट से भिड़ गई थीं। जिसके बाद एंटरटेनमेंट एडिटर्स गिल्ड ने उन्हें बैन कर दिया था।
जजमेंटल है क्या के अलावा कंगना फिल्म पंगा और धाकड़ में भी नजर आने वाली हैं।
- share
- Tweet
रिलेटेड कंटेंट
The White Tiger रिव्यू
मैंने कई सालों पहले अरविंद अडिगा की ‘द व्हाइट टाइगर’ पढ़ी थी। ‘मैन बुकर प्राइज़’ विनिंग ये नॉवेल तब भ... और देखें
Wonder Woman 1984 रिव्यू
कहते हैं न ‘बी केयरफुल व्हाट यू विश फॉर’ (यानि सोच समझकर मांगें)... मेरे खयाल से वंडरवुमन के सीक्वल... और देखें
Shakeela रिव्यू
ऋचा चड्ढा और पंकज त्रिपाठी जैसे धांसू परफॉर्मर, साउथ की एडल्ट फिल्म स्टार के संघर्ष की रियल लाइफ कहानी औ... और देखें