कंगना रनौत ने बहन रंगोली चंदेल के बर्थडे पर दिया ये स्पेशल गिफ्ट, देखिये

    कंगना रनौत ने बहन रंगोली चंदेल के बर्थडे पर दिया ये स्पेशल गिफ्ट

    कंगना रनौत ने बहन रंगोली चंदेल के बर्थडे पर दिया ये स्पेशल गिफ्ट, देखिये

    बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत और उनकी बहन रंगोली चंदेल एक दूसरे के काफी करीब हैं। रंगोली, कंगना की हर लड़ाई में उनके साथ मजबूती से खड़े देखी गईं हैं। रंगोली ने कंगना के हर मुद्दे में उनकी तरफ से आवाज बुलंद की है। ऐसे में जब बहन का जन्मदिन आया तो कंगना भी उन्हें स्पेशल फील करवाने से पीछे नहीं हटी। कंगना ने रंगोली के जन्मदिन पर उनका मन पंसद गिफ्ट दिया है। रंगोली हमेशा से एक पेट डॉग चाहती थीं। कंगना स्वर इस खूबसूरत गिफ्ट को देख रंगोली की ख़ुशी का ठिकाना नहीं था। दोनों बहनों ने घर में आये इस नए सदस्य का नाम गोप्पू चंदेल रखा है।

    कंगना ने बहन रंगोली को बर्थडे गिफ्ट की तस्वीरों के साथ एक खूबसूरत मैसेज भी लिखा है। कंगना लिखती हैं- "हैप्पी बर्थडे टू माई वन एंड ओनली, हालांकि रंगोली हमेशा खुश और हंसमुख रहती है, लेकिन मुझे पता है कि वह एक माँ है, यहाँ उसके परिवार का एक और सदस्य है....दोस्तों गप्पू चंदेल से मिलिए....

    वहीं  कंगना को धन्यवाद देते हुए वही, रंगोली ने लिखा: "मैं हमेशा एक पपी चाहती थी, लेकिन तुमसे क्योंकि मेरे जीवन में सभी सुंदर चीजें तुम्हारे माध्यम से आई हैं !!"

    कंगना रनौत ने बहन रंगोली चंदेल के बर्थडे पर दिया ये स्पेशल गिफ्ट, देखिये

    बता दें, लॉकडाउन के दौरान दोनों बहने अपने होमटाउन हिमाचल में समय बिता कर वापस आई हैं। लंबा समय परिवार को देने के बाद कंगना अब वापस अपने काम पर लौट गई हैं। पिछले दिनों वो हैदराबाद में स्पॉट की गई थीं। कंगना हैदराबाद में अपनी फिल्म ‘थलाइवी’ की शूटिंग और अगली फिल्म धाकड़ के लिए टैनिंग ले रही थीं।