कनिका कपूर ने इंस्टाग्राम पर दी थी कोरोना पॉजिटिव की जानकारी, अब पोस्ट की डिलीट

    कनिका कपूर ने अपनी कोरोना पॉजिटिव वाली पोस्ट की डिलीट

    कनिका कपूर ने इंस्टाग्राम पर दी थी कोरोना पॉजिटिव की जानकारी, अब पोस्ट की डिलीट

    कोरोनावायरस पॉजिटिव पाई गई कनिका कपूर ने खुद सोशल मीडिया पर एक लंबे पोस्ट के जरिये जानकारी दी थी। अब कनिका ने खुद उस पोस्ट को डिलीट कर दिया। पोस्ट को डिलीट करने के पीछे क्या वजह रही होंगी इसका तो फ़िलहाल खुलासा नहीं हुआ है। कनिका का कोरोना वायरस टेस्ट तीसरी बार भी पॉजिटिव आया है, जिस वजह से वो अब तक डॉक्टर्स की निगरानी में ही हैं।

    कनिका कपूर ने इंस्टाग्राम पर दी थी कोरोना पॉजिटिव की जानकारी, अब पोस्ट की डिलीट

    कनिका ने अपने इस पोस्ट में लिखा था ‘आखिरी चार दिनों के बीच में उन्हें फ्लू के लक्षण समझ आए और जब उन्होंने इसकी जांच करवाई तो कोविड 19 पॉजिटिव पाई गईं। मैं फिलहाल ठीक हूं। इस स्थित में सभी को समझदारी से चलना होगा, परेशान होने से स्थिति बिगड़ सकती हैं।'


    बता दें, कनिका 15 मार्च को लंदन से वापस लौटी थीं। इस बीच उन्होंने लखनऊ में पार्टी की और कई बड़ी हस्तियों से मिलती रही। बाद में लक्षण दिखने पर उन्होंने जब चेकअप कराया तो वो कोरोना पॉजिटिव पाई गई। कनिका इस दौरान जितने भी लोगों के संग पार्टी करती दिखी थी उनक सभी की जाँच जारी है। अभी तक जितने भी टेस्ट किये गए हैं वो सभी नेगेटिव पाए गए हैं। उम्मीद है कनिका भी जल्द स्वस्थ हो कर लौटेंगी।