कनिका कपूर को कोरोना: लापरवाही पर बॉलीवुड सेलेब्स ने दिया रिएक्शन, भड़की ये सिंगर

    कनिका कपूर को कोरोना, लापरवाही पर बॉलीवुड सेलेब्स ने कहा...

    कनिका कपूर को कोरोना: लापरवाही पर बॉलीवुड सेलेब्स ने दिया रिएक्शन, भड़की ये सिंगर

    बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर कोरोनावायरस की पुष्टि हुई है। उन्होंने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस बात की जानकारी दी। कनिका को कोरोना होने की खबर सामने आने के बाद उनकी ट्रेवल हिस्ट्री और उनकी पार्टीज की तस्वीरें सामने आई हैं। कनिका हाल में लंदन से वापस लौटीं थीं। वो एयरपोर्ट चेकअप किये बिना ही सब को चकमा दे कर वहां से भाग निकली और अपनी पार्टीज़ में बिजी हो गई। अब उन्हें इस रवैये की वजह से लोग गुस्से में हैं। सोशल मीडिया पर ना सिर्फ आम लोग बल्कि सेलिब्रिटीज भी अपना गुस्सा निकाल रहे हैं। सिंगर सोना महापात्रा, बप्पी लहरी जैसे कलाकारों ने कनिका की इस हरकत को गैर-जिम्मेदारना बताया है।

    कनिका कपूर को कोरोना, लापरवाही पर बॉलीवुड सेलेब्स ने दिया रिएक्शन, भड़की ये सिंगर

    बप्पी लहरी ने कहा लापरवाह

    कनिका कपूर को कोरोना, लापरवाही पर बॉलीवुड सेलेब्स ने दिया रिएक्शन, भड़की ये सिंगर

    बप्पी लहरी ने स्पॉट ब्वॉय से बात करते हुए कनिका को गैर-जिम्मेदारना बताया है। उन्होंने कहा 'अगर वो लंदन में थीं तो उन्हें भारत अभी नहीं आना चाहिए था, ये उनकी गलती है और गैर जिम्मेदाराना रवैया भी है, मैं भगवान गणेश को बहुत मानता हू्ं, प्रार्थना करता हूं कि वो जल्द से जल्द ठीक हो जाएं'

    सोना महापात्रा भड़की

    सिंगर सोना महापात्रा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उन्होंने हर जरुरी मुद्दे पर अपनी राय रखी है। कनिका को कोरोना की खबर पर उन्होंने अपना गुस्सा एक के बाद एक ट्वीट कर निकाला है। वो ना सिर्फ अपने ट्वीट में कनिका पर भड़की हैं बल्कि उनके साथ पार्टी में नज़र आये मंत्री पर भी गुस्सा निकाला है।

    ऋषि कपूर का रिएक्शन

    ऋषि कपूर में ने भी कनिका पर गुस्सा निकाला है। उन्होंने ट्विटर पर दो पोस्ट शेयर किये हैं। एक में उन्होंने लिखा है ‘आज कल कुछ कपूर लोगों टाइम भारी है। डरता हूं, ये मालिक रक्षा करना कपूरों की कोई गलत काम ना हो जाये कभी’

    मनमीत गुलज़ार ने जताई चिंता

    कनिका कपूर को कोरोना, लापरवाही पर बॉलीवुड सेलेब्स ने दिया रिएक्शन, भड़की ये सिंगर

    मीत ब्रदर्स ही हैं जिनके साथ कनिका ने बेबी डॉल जैसे कई हिट नंबर्स गाये थे। अब मीट ब्रदर्स के मनमीत ने कनिका को कोरोना होने पर उनके और परिवार के लिए चिंता जताई है। मनमीत ने एक लीडिंग पोर्टल से बात करते हुए कहा कि कनिका ने उन्हें फ़ोन पर बताया था कि उन्हें हल्का बुखार है। और वो लंदन से वापस आने एक बाद से ही वो अपने परिवार के साथ रह रही थीं और अपनी दादी के टच में थी। उन्हें फ़िक्र है कि ये वायरस उनकी दादी तक ना पहुंचा हो।