करण जौहर के नाम के साथ जुड़े ये 5 बड़े विवाद कभी भुलाये नहीं जा सकते !

    करण जौहर के नाम के साथ जुड़े ये 5 बड़े विवाद कभी भुलाये नहीं जा सकते !

    करण जौहर एक ऐसा नाम जहाँ उनकी कितनी हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के बड़े फिल्म मेकर्स में होती है। आमतौर पर फिल्म के डायरेक्टर्स को कभी स्क्रीन के सामने आने का, किसी बड़े स्टार की तरफ मशहूर होने का कम ही मौका मिलता है। लेकिन करण ने तो जैसे सब बदल कर ही रख दिया हो। वो अपनी फिल्म के हीरो से ज्यादा सुर्ख़ियों में रहते हैं। उनके स्टाइल, फैशन सेंस को दुनिया फॉलो करने लगी है। साथ ही मीडिया के कैमरे जैसे हर वक़्त उनके पीछे ही रहते हैं।

    अब जब करण इतने बड़े स्टार हैं तो इनके साथ विवादों का रिश्ता होना भी तो तय है। वैसे तो करण अपने आप को विवादों से हेमशा दूर रखते हैं। लेकिन इनके नाम ये बड़े विवाद हैं जो कभी भूले नहीं जा सकते हैं –

    करण जौहर के नाम के साथ जुड़े ये 5 बड़े विवाद कभी भुलाये नहीं जा सकते !

    करण जौहर के ट्वीट को लेकर सोशल मीडिया पर खूब बवाल हो रहा है। दरअसल, करण ने हाल में रिलीज़ हुई अक्षत कुमार की केसरी और शाहरुख़ खान की ज़ीरो के कलेक्शन को लेकर हुए एक ट्वीट को लाइक कर दिया। इसके बाद करण ट्रोलर्स से अपने आपको बचा नहीं पाए। करण पर ये आरोप भी लगा कि वो शाहरुख़ को नीचा दिखाने के लिए ऐसा कर रहे हैं। हालांकि, करण ने ट्वीट कर बात संभालने की पूरी कोशिश की। लेकिन वो कहते हैं तीर-कमान से निकला तीर वापस नहीं आ सकता। ठीक उसी तरह करण का मामला हो गया है।

    हार्दिक पंड्या विवाद

    करण जौहर के नाम के साथ जुड़े ये 5 बड़े विवाद कभी भुलाये नहीं जा सकते !

    पिछले दिनों टीवी शो कॉफ़ी विद करण विवादों में छाया रहा था। उसकी बड़ी वजह थी करण के शो पर आये क्रिकेटर हार्दिक पंड्या और के एल राहुल का महिलाओं को लेकर की गई टिप्पणी। महिलाओं के खिलाफ बोले जाने पर करण हार्दिक की बात पर हंस रहे थे। इस पूरे विवाद के करण को भी दोषी माना गया। इस विवादिद एपिसोड को लेकर इतना बवाल हुआ कि पहली बार हॉटस्टार से हार्दिक पंड्या ववाला एपिसोड हटा दिया गया।

    नेपोटिज्म  

    करण जौहर के नाम के साथ जुड़े ये 5 बड़े विवाद कभी भुलाये नहीं जा सकते !

    बॉलीवुड में नेपोटिज्म को लेकर शुरू हुआ विवाद अभी तक नहीं थमा है। करण पर लगातार अपने जानने वाले लोगों को बॉलीवुड में लाने का इल्जाम लगता रहा है। लेकिन ये विवाद तब और बढ़ गया जब करण के शो में आई कंगना रनौत ने उनके ही शो में उनपर नेपोटिज्म को बढ़ावा देने का आरोप लगा दिया। इसके बाद इस विवाद ने खूब बवाल किया।

    करण-काजोल विवाद

    करण जौहर के नाम के साथ जुड़े ये 5 बड़े विवाद कभी भुलाये नहीं जा सकते !

    करण और काजोल के फैन्स को धक्का तब लगा जब इन दोनों की 25 साल पुरानी दोस्ती टूट गई। दोस्ती टूटने की बात खुद करण ने अपनी बायोग्राफी में की थी। इन दोनों की दोस्ती टूटने की वजह अजय देवगन की फिल्म शिवाय और करण की फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ थी। जो एक ही दिन रिलीज़ हुई। हालाँकि, बाद में होने के बीच सब ठीक हो गया।

    पाकिस्तानी एक्टर्स के सपोर्ट में आये थे करण

    साल 2016 में हुए उरी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तानी कलाकारों का हिंदी फिल्मों में काम करना बैन हो गया था। उस दौरान करण की फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ रिलीज़ होने वाली थी जिसमें पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान काम कर रहे थे। बात इतनी बढ़ गई कि करण पर फवाद के सीन्स फिल्म से हटाये जाने की मांग होने लगी। लेकिन करण ने कलाकरों का समर्थन किया था। जिसके चलते करण के खिलाफ खूब नारे-बाजी हुई। उनका पुतला फूंका गया।

    करण जौहर के नाम के साथ जुड़े ये 5 बड़े विवाद कभी भुलाये नहीं जा सकते !

    करण और उनकी जिंदगी से जुड़े ऐसे बहुत से पहलु हैं जो कभी दुनिया के सामने नहीं आये। लेकिन इसमें भी कोई शक नहीं कि वो इंडस्ट्री के सबसे बड़े डायरेक्टर हैं। जो आज की यूथ के लिए फ़िल्में बनाता है। करण जल्द ही अपना ड्रीम प्रोजेक्ट कलंक लेकर आ रहे हैं। ये फिल्म अगले महीने 17 अप्रैल को रिलीज़ हो रही है।