अजीब दास्तान ट्रेलर: दमदार है करण जौहर की फिल्म का ट्रेलर, चार अलग कहानियां हैरान कर देंगी

    अजीब दास्तान ट्रेलर: दमदार है करण जौहर की चार कहानियों से बनी फिल्म का ट्रेलर

    अजीब दास्तान ट्रेलर: दमदार है करण जौहर की फिल्म का ट्रेलर, चार अलग कहानियां हैरान कर देंगी

    करण जौहर ने पिछले दिनों अपने प्रोडक्शन कंपनी में बनी फिल्म 'अजीब दास्तान' के रिलीज़ होने की जानकरी थी। अब इसी फिल्म का ट्रेलर सामने आ गया है जो धांसू है। ये फिल्म चार अलग कहानियों पर आधारित है। खासबात ये है कि चारों कहानियों में फीमेल एक्ट्रेस ही लीड में है।

    अजीब दास्तान ट्रेलर: दमदार है करण जौहर की फिल्म का ट्रेलर, चार अलग कहानियां हैरान कर देंगी

    इस ट्रेलर में अलग भूमिका निभा रहीं फातिमा सना शेख, नुसरत भरुचा, शेफाली शाह, अदिति राव हैदरी और कोंकना सेन नज़र आ जायेंगी। ये चारों महिलाएं फिल्म को आगे ले जाती दिख रही हैं। इसके अलावा जयदीप अहलावत, मानव कौल, अभिषेक बैनर्जी, तोता रॉय चौधरी जैसे एक्टर्स शामिल हैं। इन चारों कहानियों को मशहूर डायरेक्टर्स शशांक खेतान, राज मेहता, नीरज घेवान और कायोज ईरान ने डायरेक्ट किया है।

    अजीब दास्तान ट्रेलर: दमदार है करण जौहर की फिल्म का ट्रेलर, चार अलग कहानियां हैरान कर देंगी

    ट्रेलर में चारों फीमेल एक्टर्स अपने अपने हिसाब से जिंदगी जीने की कोशिश करती नज़र आती हैं। अपनी इच्छाएं उजाकर करती दिखती हैं। अपनी बात रखती हैं। वो किसी की नई नवेली दुल्हन हो, बच्ची की माँ है, वो लड़की हो कर किसी दूसरी लड़की से प्रेम करती है। वो बच्ची की परवरिश के लिए पति से लड़ पड़ती है। ये कहानियां अलग हैं लेकिन समाज में ही पनपी है। इस फिल्म से ऑडियंस जुड़ाव महसूस कर सकेगी।

    अजीब दास्तान ट्रेलर: दमदार है करण जौहर की फिल्म का ट्रेलर, चार अलग कहानियां हैरान कर देंगी

    अजीब दास्तान ट्रेलर: दमदार है करण जौहर की फिल्म का ट्रेलर, चार अलग कहानियां हैरान कर देंगी

    खास बात है हमेशा की तरह करण जौहर ही इन कहानियों को फिल्म के रूप में प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म 16 अप्रैल को नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ होने वाली है। ये ट्रेलर देखने के बाद फिल्म का इंतजार बढ़ गया है।