करण जौहर की फ़िल्म 'कलंक' के बारे में जानिए सबकुछ !

    करण जौहर की फ़िल्म 'कलंक' के बारे में जानिए सबकुछ !

    करण जौहर एक बार फिर बॉलीवुड को एक ज़बरदस्त फिल्म देने के लिए तैयार हैं। बुधवार को सुबह-सुबह करण ने ट्विटर पर बॉलीवुड फैंस को खुशखबरी देते हुए अपनी नई फिल्म की अनाउंसमेंट की। इस फिल्म में आलिया भट्ट, वरुण धवन, संजय दत्त, माधुरी दीक्षित, सोनाक्षी सिन्हा, आदित्य रॉय कपूर के नामों से सजी बड़ी स्टारकास्ट है और इसका नाम ‘कलंक’ है। 

     -

    इस फिल्म के लिए 19 अप्रैल की रिलीज़ भी फाइनल कर ली गई है। आइए आपको बताते हैं फिल्म ‘कलंक’ के बारे में सब कुछ-

    1. फ़िल्म ‘कलंक’ का नाम पहले ‘शिद्दत’ रखा गया था और इसका आईडिया 15 साल पहले तैयार किया गया था।

    2. इस फिल्म को प्री-प्रोडक्शन स्टेज पर करण जौहर के पिता यश जौहर संभाल रहे थे और इसका आईडिया भी उन्होंने ही तैयार किया था। इसलिए करण के लिए ये फिल्म एक इमोशनल प्रोजेक्ट है।

    3. इस फिल्म में पहले बॉलीवुड की पहली फीमेल सुपरस्टार कही जाने वाली एक्ट्रेस श्रीदेवी को कास्ट किया गया था। लेकिन फ़रवरी में श्रीदेवी की अचानक मृत्यु ने पूरे बॉलीवुड को सदमे में डाल दिया था। श्रीदेवी के जाने के बाद माधुरी दीक्षित ने इस फिल्म में उनके किरदार के लिए अपनी रज़ामंदी दी।

    4. ‘कलंक’ में माधुरी दीक्षित और संजय दत्त  की जोड़ी पूरे 22 साल बाद फिल्म में एक साथ नज़र आएगी। 

     -

    इससे पहले संजय और माधुरी ने 1997 में फिल्म ‘महानता’ में साथ काम किया था।

    5. इस फिल्म में पहले शाहरुख़ खान, काजोल, रानी मुखर्जी और अजय देवगन को लिया जाना था। लेकिन फिर ये फ़िल्म लेट होती चली गई। अब इस फिल्म में वरुण धवन, आलिया भट्ट, आदित्य रॉय कपूर और सोनाक्षी सिन्हा को लिया गया है।

     -

    6. ‘कलंक’ में संजय दत्त और माधुरी दीक्षित पेरेंट्स के किरदार में नज़र आएंगे। और इस फिल्म आदित्य रॉय कपूर और वरुण धवन सौतेले भाईयों की भूमिका में नज़र आ सकते हैं।