करण जौहर ने दूरदर्शन के इस टीवी शो से किया था अपना एक्टिंग डेब्यू, पहचान नहीं पाएंगे

    करण जौहर ने दूरदर्शन के इस टीवी शो से किया था अपना एक्टिंग डेब्यू

    करण जौहर ने दूरदर्शन के इस टीवी शो से किया था अपना एक्टिंग डेब्यू, पहचान नहीं पाएंगे

    बॉलीवुड फिल्ममेकर करण जौहर कई शानदार फ़िल्में डायरेक्ट और प्रोड्यूस कर चुके हैं। कुछेक फिल्मों में एक्टिंग भी कर ली और कुछेक रियलिटी शो में बतौर जज भी नज़र आ गए। करण ने एक साथ इतने सारे किरदार निभा लिए हैं। करण आज अपना 48वां जन्मदिन मना रहे हैं। ऐसे में हम आपके लिए लाये हैं करण की जिंदगी से जुड़ा एक ऐसा फैक्ट जिसके बारे में कम ही लोग जानते हैं। तो क्या आप जानते हैं करण, शाहरुख़ खान की फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे' से नहीं बल्कि दूरदर्शन के के टीवी शो से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत कर चुके हैं।


    करण दूर्दाशन पर आने वाले टीवी शो 'इन्द्रधनुष' से अपना एक्टिंग डेब्यू कर चुके हैं। इस बात का खुलासा उन्होंने खुद रितेश देशमुख और साजिद खान के शो 'यारों की बरात' में किया था। करण ने बताया था कि जब उन्होंने इन्द्रधनुष की शूटिंग की थी तब वो 14 या 15 साल के रहे थे। लेकिन प्रोडक्शन के काम में देरी की वजह से ये शो भी टीवी पर कई सालों बाद दिखाया गया। जब ये शो टीवी पर दिखाया गया था उस समय करण कॉलेज में आ चुके थे और इस शो के लिए दोस्त उनकी रैगिंग किया करते थे। आज ये शो देखते हैं तो उन्हें शर्मिंदगी महसूस होती है।

    बता दें, दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे और कुछेक फिल्मों में सपोर्टिंग रोल निभाने के बाद करण ने अनुराग कश्यप द्वारा डायरेक्टेड बॉम्बे वल्वेट में पूरा किरदार निभाया था। हालांकि, एक्टिंग के मामले में वो फ्लॉप साबित हुए। वहीं करण इस लॉकडाउन पीरियड को अपने दोनों बच्चों यश और रूही के साथ बिता रहे हैं। वो अक्सर बच्चों के साथ वीडियो शेयर करते हैं। वहीं हाल में उन्होंने अपन ग्रे बालों वाला लुक भी दिखाया था।