करण जौहर ने शाहरुख़-अक्षय के साथ ये थ्रोबैक फोटो की शेयर, रिद्धिमा ने आलिया और उनकी बहन को बताया परिवार

    करण जौहर और रिद्धिमा कपूर का इंस्टाग्राम पोस्ट

    करण जौहर ने शाहरुख़-अक्षय के साथ ये थ्रोबैक फोटो की शेयर, रिद्धिमा ने आलिया और उनकी बहन को बताया परिवार

    करण जौहर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव बने हुए हैं। कभी वो अपने दोनों बच्चों के साथ का वीडियो शेयर करते हैं तो कभी अपने फैंस को अपनी लाइफ से जुड़े अपडेट देते रहते हैं। अब करण को शाहरुख़ खान और अक्षय कुमार के साथ के अपने पुराने दिन याद आ गए हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तीन थ्रोबैक फोटोज शेयर की हैं। पहली तस्वीर में करण के पेरेंट्स यश जौहर और हीरू जौहर के साथ शाहरुख़ खान और उनकी पत्नी गौरी हैं, ये तस्वीर बेहद पुरानी है। वहीँ दुसरी तस्वीर में करण, अक्षय कुमार के साथ और तीसरी फोटो में उदय चोपड़ा उन्हें हेड मसाज दे रहे हैं। देखिये ये प्यारी तस्वीरें। इन फ़ोटोज़ को देखने के बाद करण को अपने पुराने दिन याद आ गए होंगे।

    दूसरी तरफ रिद्धिमा कपूर ने आलिया भट्ट और उनकी बहन शाहीन के साथ तस्वीरें शेयर कर उन्हें  अपना परिवार बताया है। रिद्धिमा ने कुछ तस्वीरों का कोलाज बनाकर शेयर किया है। इन फ़ोटोज़ में रणबीर और आलिया भी साथ नज़र आ रहे हैं।

     बता दें, ऋषि कपूर के निधन के बाद आलिया हर वक़्त परिवार के साथ खड़ी नज़र आई। उन्होंने ऐसे वक़्त में परिवार साथ दिया। घर की पूजा हो या परिवार को संभालना, आलिया ने बखूबी किया। वहीँ उनका और रणबीर की बहन रिद्धिमा का भी अच्छा रिश्ता है जो इन तस्वीरों में भी साफ़ देखा जा सकता है। बता दें, खबरें थीं कि इस साल के अंत में रणबीर और आलिया शादी करने वाले हैं। लेकिन ऋषि कपूर के निधन और फिर कोरोना का संकट, ऐसे में परिवार ने ये ग्रेंड शादी अगले साल तक के लिए टाल दी है।