करण के बेटे यश को तैमूर नहीं अबराम के साथ खेलना है पसंद, कार्तिक आर्यन के हांजी बॉयज़ की वापसी
- मार्टीनी शॉट्स
- अपडेट:
- लेखक: रोहित मौर्य (एडिटोरियल टीम)
लॉकडाउन में हर कोई अपने अपने तरीके से टाइम पास कर रहा है तो कोई पुराने दिनों को याद कर रहा है। कुछ ऐसा ही बुधवार को करण जौहर और कार्तिक आर्यन के साथ हुआ है। करण जौहर ने अपने बच्चों से रैपिड फायर सवाल किए। उन्होंने एक के बाद एक कुछ सवाल किए। लेकिन जिस सवाल पर सबकी नजर गड़ीं तो वो ये था कि रूही और यश किसके साथ खेलना चाहते हैं- सैफ-करीना के बेटे तैमूर या शाहरुख के बेटे अबराम के साथ। इस पर जहां रूही ने तैमूर का नाम लिया तो यो यश ने अबराम का नाम लिया। हो सकता है यश को अपने से बड़े बच्चों के साथ खेलना ज्यादा पसंद हो।
दूसरी तरफ कार्तिक आर्यन के हांजी बॉयज लौट आए हैं। उन्होंने फिर दो पहाड़ी बॉयज के साथ एक वीडियो शेयर की है जिसमें वो दोनों लड़कों से पूछते हैं कि वो कौन से स्कूल में पढ़ते हैं। उनमें से एक लड़का जिस टोन में स्कूल का नाम बताता है वो सुनकर कार्तिक आर्यन हंस पड़ते हैं। इनका नाम हांजी बॉयज कार्तिक ने इसलिए रखा है क्योंकि इससे पहले की वीडियो में कार्तिक जो भी सवाल पूछ रहे थे। उन्हें ज्यादातर जवाब हांजी में ही मिल रहा था।
कार्तिक और करण की तरह बाकी स्टार्स भी अपने फैंस को लॉकडाउन में एंटरटेन कर रहे हैं। हाल ही में वरुण धवन ने भी घर में योग करते हुए इंस्टा स्टोरी में फोटो शेयर की थी जिसे देखकर लोग हैरान थे कि जिम छोड़कर वरुण योग करने लग गए।
- share
- Tweet
रिलेटेड कंटेंट
The Big Bull रिव्यू
अभिषेक बच्चन स्टारर ‘द बिग बुल’ रिलीज़ हो चुकी है और इस फिल्म के डायरेक्टर कुकी गुलाटी ने जिस हिम्मत (य... और देखें
Hello Charlie रिव्यू
आदर जैन लंबे समय से अपनी फिल्म 'हेलो चार्ली' को लेकर सुर्खियों में बने हुए थे। पिछले दिनों फिल्म का ट्... और देखें
Saina रिव्यू
स्पोर्ट्स बायोपिक को बॉलीवुड का सबसे सुरक्षित फार्मूला माना जा सकता है। 'साइना' में भी कमोबेश वही मसाल... और देखें