शाहरुख खान और रणबीर कपूर के साथ फिल्म बनाएंगे करण जौहर?

    शाहरुख खान और रणबीर कपूर के साथ फिल्म बनाएंगे करण जौहर?

    शाहरुख खान और रणबीर कपूर के साथ फिल्म बनाएंगे करण जौहर?

    शाहरुख खान के फैन्स बड़ी बेसब्री से उनकी अगली फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। उनकी आखिरी फिल्म जीरो को रिलीज हुए साल भर से ऊपर हो गया है। लेकिन किंग खान की फिल्म नहीं आती सिर्फ अफवाहें आती हैं। अब शाहरुख खान की एक और नई खबर सामने आई है जिसमें करण जौहर शाहरुख खान और रणबीर कपूर के साथ मिलकर फिल्म बनाना चाहते हैं।

    फिल्मफेयर की एक रिपोर्ट में एक सोर्स ने बताया गया, "कुछ अलग और कुछ बहुत ही मेनस्ट्रीम है, क्योंकि उनकी पिछली फिल्म जीरो का जो हाल हुआ उसके बाद शाहरुख एक्सपेरीमेंट के मूड में नहीं हैं। करण जौहर शाहरुख को ब्लॉकबास्टर की तरह डायरेक्ट करना चाहते हैं।'' अगर ऐसा होता है शाहरुख और रणबीर दोबार स्क्रीन शेयर करेंगे। इसके पहले दोनों फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' में नजर आए थे।

    तो इस खबर का भी जबतक ऑफिशियल ऐलान नहीं होता तब तक इसको भी तमाम लोग अफवाह ही मानेंगे। पिछले दिनों भी शाहरुख की कई डायरेक्टर्स के साथ फिल्में बनाने की खबई आई। खबरें थीं कि शाहरुख खान साउथ के डायरेक्टर एटली के साथ फिल्म बनाने जा रहे हैं। शाहरुख खान के साथ फिल्में बनाने में राजुकमार हिरानी और राज एंड डीके नाम के डायरेक्टर्स का नाम भी लिस्ट में था। कई सारी रिपोर्ट्स आईं लेकिन फैंस अब ये सब सुन सुन कर थक चुके हैं।

    लेकिन इस बीच शाहरुख खान अपनी फैमिली के साथ टाइम बिताते हुए जरूर नजर आ रहे हैं। हाल ही में वो बेटी सुहाना की बर्थडे पार्टी में शामिल हुए थे और वो छोटे बेटे अबराम के साथ स्कूल के एक स्पोर्ट्स इवेंट में भी पहुंचे थे जहां अबराम ने एक मेडल भी जीता था।