करण जौहर तेलुगु फिल्म भीष्म के हिंदी रीमेक पर कर रहे हैं काम, रणबीर कपूर होंगे हीरो?

    करण जौहर तेलुगु फिल्म भीष्म के हिंदी रीमेक पर कर रहे हैं काम

    करण जौहर तेलुगु फिल्म भीष्म के हिंदी रीमेक पर कर रहे हैं काम, रणबीर कपूर होंगे हीरो?

    हमारी हिंदी इंडस्ट्री में साउथ फिल्मों के रीमेक का चलन रहा है। शाहिद कपूर की कबीर सिंह हो या अक्षय कुमार की राउडी राठौर। इन फिल्मों को ऑडियंस से खूब प्यार मिला। अब इस लिस्ट में एक और फिल्म शामिल हो सकती हैं। खबरे हैं कि फिल्ममेकर करण जौहर हाल में रिलीज़ हुई तेलुगु फिल्म भीष्म का हिंदी रीमेक बनाने का सोच रहे हैं।

    करण जौहर तेलुगु फिल्म भीष्म के हिंदी रीमेक पर कर रहे हैं काम, रणबीर कपूर होंगे हीरो?

    हाल में करण ने रश्मिका मंदाना और नितिन स्टारर फिल्म भीष्म देखी थी। भीष्म एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है जिसने बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छी खासी कमाई की। करण को फिल्म पसंद आई और अब वो फिल्म के राइट्स खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं।

    करण जौहर तेलुगु फिल्म भीष्म के हिंदी रीमेक पर कर रहे हैं काम, रणबीर कपूर होंगे हीरो?

    रिपोर्ट्स के मुताबिक ये भी कहा जा रहा है कि भीष्म के हिंदी रीमेक में नितिन का किरदार रणबीर कपूर निभा सकते हैं। हालांकि, अभी इस फिल्म से जुड़ी किसी भी खबर की पुष्टि नहीं की गई है। अगर सब ठीक रहा तो भीष्म की हिंदी रीमेक जल्द शुरू होगी। वैसे करण जौहर साउथ फिल्मों और एक्टर्स को काफी पसंद करते हैं। पिछले दिनों उन्होंने साउथ सुपरस्टार विजय देवनाकोंडा को अनन्या पांडे के साथ लांच करने की भी अनाउंसमेंट कर दी थी। अब भीष्म के करण में करण किसे कास्ट करने वाले हैं इसका खिउलासा होना बाकी है।