करण जौहर साउथ स्टार विजय देवरकोंडा की फिल्म वर्ल्ड फेमस लवर का बनाएंगे हिंदी रीमेक?

    करण जौहर विजय देवरकोंडा की एक और फिल्म का बनाएंगे हिंदी रीमेक?

    करण जौहर साउथ स्टार विजय देवरकोंडा की फिल्म वर्ल्ड फेमस लवर का बनाएंगे हिंदी रीमेक?

    साउथ स्टार विजय देवरकोंडा अब बॉलीवुड का भी जाना माना नाम है। शाहिद कपूर की फिल्म कबीर सिंह विजय की फिल्म अर्जुन रेड्डी का ही रीमेक है। करण जौहर ने पहले ही विजय की फिल्म डियर कॉमरेड को हिंदी में बनाने का ऐलान किया है और अब वो विजय की एक और फिल्म का हिंदी रीमेक बनाना चाहते हैं।

    टॉलीवुड नेट के मुताबिक करण जौहर विजय देवरकोंडा स्टारर फिल्म वर्ल्ड फेमस लवर का हिंदी रीमेक बनाना चाहते हैं। हालांकि पिछले साल वैलेंटाइन पर रिलीज हुई ये फिल्म कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी। न ही इसे क्रिटिक्स ने पसंद किया था और न ही दर्शकों ने। फिर भी करण जौहर कुछ बदलावों के साथ फिल्म को हिंदी ऑडियंस के लिए बनाना चाहते हैं। हालांकि इस पर अभी कोई ऑफिशियल ऐलान नहीं हुआ है।

    करण जौहर साउथ स्टार विजय देवरकोंडा की एक और फिल्म वर्ल्ड फेमस का बनाएंगे हिंदी रीमेक?

    डियर कॉमरेड का रीमेक भी बनाएंगे करण जौहर
    करण जौहर ने विजय की फिल्म डियर कॉमरेड के रिलीज होने से पहले ही ऐलान कर दिया था कि वो इस फिल्म को हिंदी में बनाएंगे और उन्होंने इसके राइट्स भी खरीद लिए हैं।

    बॉलीवुड में भी नजर आने वाले हैं विजय देवरकोंडा
    बात करें विजय देवरकोंडा की तो वो बॉलीवुड में भी अपना डेब्यू करने वाले हैं। वो अनन्या पांडे के साथ पुरी जगन्नाथ की फिल्म में नजर आएंगे। इस फिल्म का नाम अभी फाइनल नहीं हुआ है। पिछले दिनों विजय और अनन्या की बाइक पर बैठे फोटो काफी छाई हुई थीं। ये तस्वीरें इनकी फिल्म की शूटिंग की थीं।