क्राइम पेट्रोल एक्ट्रेस प्रेक्षा मेहता के सुसाइड पर भावुक हुए करण कुंद्रा, कहा 'मेंटल हेल्थ पर बात करने की जरुरत'

    क्राइम पेट्रोल एक्ट्रेस प्रेक्षा मेहता के सुसाइड पर भावुक हुए करण कुंद्रा

    क्राइम पेट्रोल एक्ट्रेस प्रेक्षा मेहता के सुसाइड पर भावुक हुए करण कुंद्रा, कहा 'मेंटल हेल्थ पर बात करने की जरुरत'

    क्राइम पेट्रोल, मेरी दुर्गा और लाल इश्क जैसे टीवी शोज़ में काम कर चुकी एक्ट्रेस प्रेक्षा मेहता ने सुसाइड कर लिया है। प्रेक्षा सिर्फ 25 साल की थीं। लॉकडाउन शुरू होने से पहले प्रेक्षा मुंबई से अपने घर इंदौर लौटीं थीं। खबरों की माने तो प्रेक्षा के पास कोई काम नहीं था, वो लंबे वक़्त से काम तलाश रही थीं। ऊपर से लॉकडाउन ने उनकी मुसीबतें और बढ़ा दी। इसी वजह से प्रेक्षा परेशान और मानसिक तनाव से जूझ रही थी। अंत में उन्होंने सुसाइड जैसा कदम उठाया। प्रेक्षा के सुसाइड की खबर पर टीवी एक्टर करण कुंद्रा ने भावुक पोस्ट शेयर कर दुख जताया है।

    करण लिखते हैं- 'सबसे बुरा होता है सपनों का मर जाना। एक और टीवी एक्टर ने आत्महत्या कर ली है। प्रेक्षा मेहता ये बहुत दुखद है। तुम काफी छोटी थी। तुम्हारे सामने पूरी जिंदगी पड़ी थी। हमें मेंटल हेल्थ पर और ज्यादा बात करने की जरूरत है।'  आगे करण ने लिखा 'उसके इंस्टाग्राम पर देखें तो ऐसा कुछ भी असाधारण सा नहीं दिखता। यह इस बात का भी संकेत है कि इस मुश्किल घड़ी में हमारे आस-पास के लोगों का और ज्यादा ध्यान रखने की जरूरत है। तुम्हारी आत्मा को शांति मिले। हम तुम्हारे लिए प्रार्थना करते हैं।

    प्रेक्षा के सुसाइड पर एक्टर अर्जुन बिजलानी ने भी पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने लिखा 'पता चला कि एक और एक्टर ने आत्महत्या कर ली है। परिवार को सांत्वना। प्रेक्षा मेहता के लिए प्रार्थना।'

    बता दें, प्रेक्षा सिर्फ 25 साल की थी। उन्होंने क्राइम पेट्रोल, लाल इश्क, मेरी दुर्गा जैसे शोज़ में छोटी भूमिकाएं निभाई थीं। अक्षय कुमार की फिल्म ‘पैडमैन में भी छोटे किरदार में देखी गई थीं। लेकिन मानसिक तनाव के आगे वो कुछ ना कर सकती और जान दे दी। प्रेक्षा ने अपने इंस्टाग्राम पर आखिरी पोस्ट में लिखा है 'सबसे बुरा होता है सपनों का मर जाना' एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में सुसाइड के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं कुछ समय पहले मनमीत ग्रेवाल, सेजल शर्मा, कुशल पंजाबी जैसे एक्टर्स भी सुसाइड कर चुके हैं।