करीना के घर आई नन्हीं मेहमान के साथ तैमूर ने की जमकर मस्ती, देखिये तस्वीरें

    करीना के घर आई नन्हीं मेहमान के साथ तैमूर ने की जमकर मस्ती

    करीना के घर आई नन्हीं मेहमान के साथ तैमूर ने की जमकर मस्ती, देखिये तस्वीरें

    सैफ अली खान और करीना कपूर खान के नन्हें नवाब तैमूर इन दिनों एक खूबसूरत तस्वीर से सभी का दिल जीत रहे हैं। 3 साल के नन्हे तैमूर की एक नई तस्वीर सामने आई है जिसमें वो एक प्यारी सी बेबी गर्ल के साथ पोज़ देते नजर आ रहे हैं। तैमूर की ये खूबसूरत तस्वीर देखने के बाद फैंस तारीफ किये बिना अपने आप को रोक नहीं पाए।


    ये तस्वीर करीना की मैनेजमेंट टीम की सदस्य नैना साहनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। दरअसल, करीना की पर्सनल असिस्टेंस नैना साहनी हाल में बेटी सिया की माँ बनी है। ऐसे में करीना ने अपनी टीम को घर पर डिनर के लिए इनवाइट किया था। इस मौके पर करीना कि मैनेजर और दोस्त पूनम दमानिया भी शामिल थीं। नैना ने डिनर के बाद कुछ तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। इन तस्वीरों में तैमूर को नन्हीं सिया के साथ खेलते हुए देखा जा सकता है। नैना ने कहा कि उनकी नन्हीं सिया को उसका पहला दोस्त तैमूर मिल गया है। देखिये-

    बता दें, करीना जल्द हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला जाने वाली हैं। दरअसल, धर्मशाला में सैफ अपनी फिल्म ‘भूत पुलिस’ की शूटिंग में बिजी हैं। ऐसे में सैफ के साथ दिवाली सेलिब्रेट करने करीना और तैमूर भी उनके पास जाने वाले हैं। करीना ने हाल में एक इंटरव्यू में इसका खुलासा किया था। उन्होंने बताया था कि वो कभी धर्मशाला नहीं गई है ऐसे में वहां जाना और खुले वातवरण में कुछ दिन सांस लेना सही रहेगा। करीना और तैमूर लगभग हफ्ते भर के लिए धर्मशाला में रहेंगे। वैसे करीना अपनी प्रेग्नेंसी पीरियड को खूब एन्जॉय भी कर रही हैं।