करीना कपूर हॉस्पिटल से हुईं डिस्चार्ज, नैनी की गोद में सोते नज़र आए तैमूर के छोटे भाई!

    करीना कपूर हॉस्पिटल से हुईं डिस्चार्ज

    करीना कपूर हॉस्पिटल से हुईं डिस्चार्ज, नैनी की गोद में सोते नज़र आए तैमूर के छोटे भाई!

    करीना कपूर ने बॉलीवुड फैंस को इस हफ्ते वो खुशखबरी दी, जिसका इंतज़ार वो बड़ी बेसब्री कर रहे थे। रविवार सुबह करीना ने मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में एक बेटे को जन्म दिया और इसके साथ ही फैंस के फेवरेट स्टार किड तैमूर अली खान बड़े भाई बन गए। अब खबर है कि करीना हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हो गई हैं और अपने घर पहुँच गई हैं। ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल से करीना के साथ उनके पति सैफ और तैमूर भी निकलते नज़र आए। सामने आई पहली तसवीरों में करीना के छोटे नवाब अपनी नैनी की गोद में सोते नज़र आए। ये तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेज़ी से वायरल हो रहे हैं।

    जहां इनकी कार कोई और ड्राइव कर रहा था वहीं तैमूर अपने डैडी सैफ की गोद में बैठे हुए थे। करीना पिछली सीट पर बैठी हुई थीं और उनके छोटे बेटे अपनी नैनी की गोद में आराम से नींद ले रहे थे। रविवार को अपने छोटे बेटे के पैदा होने की जानकारी देते हुए सैफ ने एक ऑफिशियल स्टेटमेंट में कहा था, ‘हमें एक बेबी बॉय का आशीर्वाद मिला है। मां और बच्चा दोनों सुरक्षित और स्वस्थ हैं। प्यार और सपोर्ट के लिए हमारे शुभचिंतकों का शुक्रिया’। करिश्मा कपूर ने दोबारा मौसी बनने की खुशी में करीना के बचपन का फोटो शेयर किया था जिसमें वो अपने पापा रणधीर कपूर की गोद में थीं।