लाल सिंह चड्ढा के सेट से सामने आई पंजाबी दुल्हन बनी करीना कपूर की फोटो

    लाल सिंह चड्डा के सेट से सामने आई पंजाबी दुल्हन बनी करीना कपूर की फोटो

    लाल सिंह चड्ढा के सेट से सामने आई पंजाबी दुल्हन बनी करीना कपूर की फोटो

    थ्री इडियट्स और तलाश के बाद आमिर खान और करीना कपूर फिल्म लाल सिंह चड्डा में नज़र आने वाले हैं। पिछले दिनों आमिर का लुक लीक हो गया गया था। इस फिल्म में वो सरदार लाल सिंह चड्डा की भूमिका में होंगे। अब करीना का लुक भी सामने आया है। फिल्म के सेट से कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें करीना पंजाबी दुल्हन बनी बैठी हैं।

    पिछले दिनों खुद आमिर ने फिल्म की शूटिंग के बाद की कुछ तस्वीरें शेयर की थी।

    बता दें, सीक्रेट सुपरस्टार फिल्म जैसी फिल्म डायरेक्ट कर चुके अद्वैत चंदन लाल सिंह चड्डा को डायरेक्ट कर रहे हैं। वहीं खुद आमिर खान इसके प्रोड्यूसर हैं। ये 1994 में आई हॉलीवुड फिल्म में हिट फॉरेस्ट गम्प का हिंदी वर्जन माना जा रहा है। इस फिल्म में एक्टर टॉम हैंक्स ने लीड रोल निभाया था। अब लाल सिंह चड्डा में आमिर खान उस किरदार को निभा रहे हैं। फिल्म में विजय सेतुपति भी हैं मुख्य भूमिका में नज़र आयेंगे। फिल्म इस साल क्रिसमस पर रिलीज़ हो रही है।