बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नज़र आई करीना कपूर, चेहरे पर दिखा प्रेग्नेंसी ग्लो

    बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नज़र आई करीना कपूर, चेहरे पर दिखा प्रेग्नेंसी ग्लो

    बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नज़र आई करीना कपूर, चेहरे पर दिखा प्रेग्नेंसी ग्लो

    करीना कपूर इन दिनों अपना प्रेग्नेंसी पीरियड एन्जॉय कर रही हैं। हाल में वो पति सैफ अली खान और तैमूर के साथ हिमाचल में छुट्टियां मना कर लौटीं हिना उर वापस काम पर लग गई हैं। नहीं, वो फिल्म की शूटिंग नहीं कर रही बल्कि विज्ञापनों में बिजी हैं। करीना ने इसकी जानकरी खुद अपने नए सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये दी।

    करीना कपूर अपने नए पोस्ट में बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नज़र आ रही हैं। अपने इस पोस्ट में उन्होंने जानकरी दी है कि वो प्यूमा इंडिया के सेट पर हैं। करीना के चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफ़ देखा जा सकता है।  

    मैटरनिटी ब्रेक पर जाने से पहले कुछ समय पहले ही करीना कपूर खान ने अपनी फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' की शूटिंग खत्म की है। करीना अपने दूसरे बच्चे को लेकर प्रेग्नेंट हैं और फिल्मों से कुछ समय के लिए उन्होंने दूरी बना ली है। करीना जल्द अपने दूसरे बच्चे को दुनिया में लाने वाली हैं जिसे लेकर वो खूब एक्साइटेड हैं। इस खास समय को वप अपने पति सैफ एयर तैमूर के साथ बिता रही हैं। करीना मार्च में अपने दूसरे बच्चे को जन्म देने वाली हैं जिसके लिए वो अपना खास ख्याल रख रही हैं।