करीना कपूर ने ऐसे मनाया अपना 40वां बर्थडे, फैंस और चाहने वालों को कहा शुक्रिया

    करीना कपूर ने ऐसे मनाया अपना 40वां बर्थडे

    करीना कपूर ने ऐसे मनाया अपना 40वां बर्थडे, फैंस और चाहने वालों को कहा शुक्रिया

    बॉलीवुड की हीरोइन करीना कपूर खान इंडस्ट्री की सबसे पॉपुलर और टैलेंटेड स्टार्स में से एक हैं। फिल्मों में उनकी परफॉरमेंस हो या उनका हटके स्टाइल, फैंस उन्हें हर रूप में पसंद करते हैं। अब बेबो 40 साल की हो गई हैं। बीती रात बेबो ने परिवार के साथ अपना 40वां जन्मदिन बड़े ही खास अंदाज़ में सेलिब्रेट किया। परिवार के साथ इस पार्टी का आयोजन सैफ अली खान ने किया था जिसमें करिश्मा कपूर और उनके दोनों पेरेंट्स शामिल हुए थे। वैसे तो बेबो ने अपने जन्मदिन की कोई तस्वीर शेयर नहीं की है। लेकिन फैंस द्वारा बनाए एक खूबसूरत वीडियो को उन्होंने शेयर करते हुए अपने सभी चाहने वालों का शुक्रियादा किया।

    वहीं इसके अलावा बड़ी बहन करिश्मा कपूर ने बेबो के बर्थडे सेलिब्रेशन की एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की। इस फोटो में करीना को केक कटिंग करते हुए देखा जा सकता है। वैसे इससे पहले उन्होंने रात में सेलिब्रेट किये गए बर्थडे की फोटो भी शेयर की थी जिसमें वो अपने पेरेंट्स के साथ नज़र आ रही हैं।

    बता दें, ये साल बेबो के लिए बेहद खास रहा है। इस साल उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में 20 साल पूरे हुए हैं और इसी साल उन्होंने अपने फैंस को खुशखबरी दी है कि वो माँ बनने वाली हैं। ये डबल ख़ुशी इनके फैंस को खुश करने के लिए काफी हैं। फ़िलहाल बेबो अपना सारा वक़्त बेटे तैमूर के साथ बिता रही हैं।