करीना कपूर ने अपने बेस्ट फ्रेंड्स के साथ की पजामा पार्टी, खूब सारे बच्चे चाहती हैं प्रियंका चोपड़ा

    खूब सारे बच्चे चाहती हैं प्रियंका चोपड़ा

    करीना कपूर ने अपने बेस्ट फ्रेंड्स के साथ की पजामा पार्टी, खूब सारे बच्चे चाहती हैं प्रियंका चोपड़ा

    करीना कपूर इन दिनों अपने प्रेग्नेंसी पीरियड को खूब एन्जॉय कर रही हैं। परिवार और दोस्तों के साथ न्यू ईयर सेलिब्रेट करने के बाद अब अपनी बेस्ट फ्रेंड्स के साथ समय बिता रही हैं। कुछ दिनों पहले इनकी गर्लगैंग को एक रेस्टोरेंट में देखा गया था। अब इन दोस्तों ने रात साथ में बिता कर खूब मस्ती की। करीना की इस नाईट पार्टी में बेस्ट फ्रेंड्स मलाइका अरोड़ा, मल्लिका भट्ट, अमृता अरोड़ा और उनकी बहन करिश्मा कपूर नज़र आई। करीना इस मार्च अपने दूसरे बच्चे को जन्म देंगी।

    करीना की गर्लफ्रेंड्स पजामा में नज़र आई देखिये-

    इसके अलावा ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा ने हाल में एक मैगज़ीन को दिए इंटरव्यू में अपनी फैमिली प्लानिंग पर बात की। प्रियंका की शादी को दो साल से ज्यादा का समय हो गया है। ऐसे में उनसे फैमिली बढ़ाने को लेकर सवाल किये जा रहे हैं। इस पर प्रियंका ने कहा कि वो एक या दो नहीं बल्कि खूब सारे बच्चे चाहती हैं। अब प्रियंका सचमे ऐसा सोच रही हैं या उन्होंने सिर्फ मज़ाक किया है?

    बता दें, प्रियंका इन दिनों अपने पति निक के साथ ही समय बिता रही हैं। उन्होंने इंटरव्यू में कहा 'जब निक जोनस उनके साथ होते हैं तो वो काफी रिलैक्स फील करती हैं।' उन्होंने आगे ये भी कहा कि वो भाग्यशाली है जो निक उन्हें पार्टनर के रूप में मिले।