करीना कपूर ने बताया सारा, इब्राहीम और तैमूर में क्या है गहरा कनेक्शन

    करीना कपूर ने बताया सारा, इब्राहीम और तैमूर में क्या है गहरा कनेक्शन

    करीना कपूर ने बताया सारा, इब्राहीम और तैमूर में क्या है गहरा कनेक्शन

    बॉलीवुड के रॉयल कपल करीना कपूर और सैफ अली खान जल्द दोबारा पेरेंट्स बनने वाले हैं।पिछले हफ्ते खुद सैफ ने इस बात को कन्फर्म किया कि उनके परिवार में एक और मेंबर आने वाला है। इस खबर के बाद सभी फैंस तैमूर के बहन और भाई को लेकर एक्साइटेड हैं।

    सैफ अपने तीनों बच्चे के बेहद करीब हैं और चौथे बच्चे के स्वागत में लग गए हैं। इस बारे में करीना ने हाल में फिल्मफेयर से बात की। करीना ने सैफ का उनके तीनों बच्चों संग रिश्ता बताया। वो कहती हैं कि सैफ बेटी सारा, इब्राहीम और तैमूर से बेहद प्यार करते हैं। आगे करीना ने इन तीनों बहन भाइयों के बीच के गहरा कनेक्शन भी बताया। वो कहती हैं कि इन तीनों में जो कॉमन है वो हैं इनकी पटौदी आंखे। आगे करीना बताती हैं कि जब सैफ तैमूर की आंखों की तरफ देखते हैं तो उन्हें लगता है उसकी आंखे सारा की तरह हैं। सारा की बचपन की तस्वीरों में तैमूर जैसी ही दिखती हैं।

    आगे इब्राहीम के बारे में बात करते हुए करीना ने बताया कि सैफ के बड़े बेटे इब्राहीम शांत बच्चा था। जबकि सारा और तैमूर शैतान हैं।  करीना कहती हैं 'सारा शैतान और खूबसूरत हैं और तैमूर मुझे लगता है बहुत सैफ जैसे भी हैं। उसका भी वो अंदाज़ है कभी कभी तो थोड़ा ट्विस्ट जाता है और मुझे लगता है ए भगवान।'

    अब इस पटौदी परिवार में जल्द एक नन्हा मेहमान आने वाला है। सारा, इब्राहीम और तैमूर को अपने नन्हें भाई बहन का इंतजार अगले साल मार्च तक करना होगा। डॉक्टर्स के मुताबिक मार्च 2021 में करीना की डिलीवरी है।