ऑस्ट्रेलिया में भी निकले तैमूर के फैंस, करीना को गिफ्ट की ये खास पेंटिंग !

    ऑस्ट्रेलिया में भी निकले तैमूर के फैंस, करीना को गिफ्ट की ये खास पेंटिंग !

    ऑस्ट्रेलिया में भी निकले तैमूर के फैंस, करीना को गिफ्ट की ये खास पेंटिंग !

    सैफ अली खान और करीना कपूर खान का नन्हा तैमूर तीन साल की भी कम उम्र में सबसे चर्चित स्टार किड है। तैमूर की पॉपुलैरिटी ना सिर्फ भारत में बल्कि विदेशों में भी फैली है जिसका एक उदारहण ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में देखने को मिला। यहां फैन्स ने करीना को तैमूर की हाथ से बनी तस्वीर गिफ्ट की। करीना सिडनी में हो रहे के कार्यक्रम में शामिल होने पहुंची थी। करीना को अपने पास देख फैंस काफी खुश थे और उन्हें उनके लाड़ले तैमूर की तस्वीर तोहफे में दी। लोगों का इतना प्यार देख करीना ने सभी का शुक्रियादा किया।

    बता दें, करीना में वीमेन टी 20 क्रिकेट विश्व कप की ट्रॉफी का अनावरण करने ऑस्ट्रेलिया पहुंची थीं। टूर्नामेंट अगले साल 21 फरवरी से 8 मार्च तक होने वाला है। इसके अलावा करीना अगले साल कई बड़े प्रोजेक्ट में नज़र आने वाली हैं। करीना, अक्षय कुमार के साथ गुड न्यूज़, करण जौहर की तख़्त और इरफ़ान खान की अंग्रेजी मीडियम जैसी फिल्मों में बिजी हैं।