करीना कपूर ने लड़के के लिए तोड़ा था कमरे का ताला, घर से भागने के बाद भेजा गया बोर्डिंग स्कूल!

    करीना कपूर ने लड़के के लिए तोड़ा था कमरे का ताला

    करीना कपूर ने लड़के के लिए तोड़ा था कमरे का ताला, घर से भागने के बाद भेजा गया बोर्डिंग स्कूल!

    करीना कपूर आज बॉलीवुड की सबसे त्लोप एक्ट्रेसेज में गिनी जाती हैं। स्क्रीन पर अपनी ज़बरदस्त परफॉर्मेंस और शानदार लुक्स से लोगों को बांध लेने वाली करीना, स्टाइल स्टेटमेंट हो या फिर कोई भी अपीयरेंस, परफेक्ट लेडी का एग्ज़ाम्पल हैं। मगर अपने बचपन और लड़कपन में करीना कितनी शैतान थीं, इसका खुलासा उन्होने हाल ही में किया। जर्नलिस्ट बरखा दत्त से बात करते हुए करीना ने बताया कि उन्हें बोर्डिंग स्कूल क्यों भेजा गया इसके पीछे कारण एक लड़का था!

    करीना ने बताया कि जब वो टीनेज में थीं, तो उन्हें एक लड़का पसंद था और वो उससे मिलने बाहर जाती थीं, लेकिन उनकी माँ बबीता को ये पसंद नहीं था। करीना ने बताया, ‘मैं 14-15 साल की थी और मुझे ये लड़का बहुत पसंद था। मेरी माँ इस बात से परेशान थीं और सिंगल मदर होने के नाते उनका ऐसा था कि- ये तो नहीं होने वाला है। इसलिए वो अपने कमरे में फोन लोक कर लेती थीं।’ करीना ने आगे बताया, ‘मुझे अपने दोस्तों के साथ बाहर जाना था और इस लड़के से मिलना था। मॉम दिनार के लिए बाहर गई हुई थीं। मैंने, चाकू से, एकदम असली तालेवाले की तरह ताला खोल लिया, रूम में गई, फोन लिया, प्लान बनाया और घर से भाग गई, ये इतना बुरा था!’ करीना फिलहाल अपने दूसरे बच्चे के साथ प्रेगनेंट हैं और रविवार को उनके पहले बेटे तैमूर 4 साल के हो रहे हैं।