कोरोना की जंग में करीना कपूर, रोहित शेट्टी और लता मंगेशकर ने बढ़ाया मदद का हाथ, डोनेट किए इतने रुपये

    कोरोना की जंग में करीना, रोहित शेट्टी और लता मंगेशकर ने दिया इतना डोनेशन

    कोरोना की जंग में करीना कपूर, रोहित शेट्टी और लता मंगेशकर ने बढ़ाया मदद का हाथ, डोनेट किए इतने रुपये

    कोरोनावायरस से लगातार जंग जारी है और इसमें सेलेब्स भी बढ़चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। मंगलवार को पहले विक्की कौशल, आलिया भट्ट और सारा अली खान के डोनेशन की खबर आई और उसके बाद पता चला कि करीना कपूर, तैमूर और सैफ अली खान, लीजेंड सिंगर लता मंगेशकर और रोहित शेट्टी ने भी मदद के हाथ आगे बढ़ाए हैं।

    करीना कपूर, तैमूर और सैफ अली खान ने दिया डोनेशन
    करीना कपूर ने मुसीबत की इस घड़ी में सभी से मदद करने की अपील की है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर बताया कि उनका पूरा परिवार कहां कहां डोनेट कर रहा है। उन्होंने लिखा, ''इस तरह के मुश्किल दौर में, हमें एक साथ आने और एक दूसरे की मदद करने की जरूरत है। हम दोनों ऐसा करने की दिशा में कदम उठाते हैं और हम यूनिसेफ, गिव इंडिया और इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ ह्यूमन वैल्यूज (आईएएचवी) को सपोर्ट करने का संकल्प लेते हैं। हम भी उन लोगों से ऐसा करने की अपील करते हैं जो ऐसा कर सकते हैं। हम सब एक हैं। जयहिंद। करीना, सैफ और तैमूर।''

    लता मंगेशकर ने दान किए 25 लाख
    लता मंगेशकर ने महाराष्ट्र सीएम फंड में दान दिया है। ये जानकारी उन्होंने खुद अपने ट्विटर अकाउंट पर दी है। लता ने ट्विटर पर मराठी में एक ट्वीट करते हुए लिखा, ''मैं महाराष्ट्र मुख्यमंत्री कोष में 25 लाख रुपये दान कर रही हूं। मेरा सभी से विनम्र अनुरोध है कि हमें कोरोना के खिलाफ लड़ाई में सरकार की मदद करनी चाहिए।''

    रोहित शेट्टी ने दान किए 51 लाख
    रोहित शेट्टी ने इंडस्ट्री के दिहाड़ी मजदूरों के लिए ये डोनेशन किया है, क्योंकि फिल्म की शूटिंग बंद हो जाने से निचला तबका जो रोज कमाकर रोज खाता था उसके लिए काफी मुसीबतें बढ़ गई हैं। रोहित ने फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉयज (FWICE) को 51 लाख का डोनेशन दिया है। इससे फेशरेशन से जुड़ें दिहाड़ी वर्कर्स को मदद मिलेगी।

    कोरोना की जंग में करीना कपूर, रोहित शेट्टी और लता मंगेशकर ने बढ़ाया मदद का हाथ, डोनेट किए इतने रुपये

    इससे पहले सलमान खान ने भी इंडस्ट्री के 25 हजार मजूदरों का जिम्मा लिया था। वो उनके खाने से लेकर मेडिकल सुविधा का खयाल रखेंगे। कोरोना की इस लड़ाई में तमाम सेलेब्स उतर आए हैं। कई एक्टर्स ने पीएम केयर फंड में डोनेट किया है। अक्षय कुमार ने भी हाल ही में 25 करोड़ रुपये दान किए। इसके अलावा वरुण धवन, कार्तिक आर्यन, प्रियंका चोपड़ा, राजकुमार राव, अनुष्का शर्मा समेत कई सेलेब्स ने कोरोना के खिलाफ इस लड़ाई में दान किया है।