करीना कपूर ने अपने 40 वें जन्मदिन से पहले शेयर किया एक खास पोस्ट, देखिये

    करीना कपूर ने अपने 40 वें जन्मदिन से पहले शेयर किया एक खास पोस्ट

    करीना कपूर ने अपने 40 वें जन्मदिन से पहले शेयर किया एक खास पोस्ट, देखिये

    इसमें कोई शक नहीं कि करीना कपूर खान बॉलीवुड की टेलेंटेड एक्ट्रेस में शुमार हैं। चमेली में उनकी शानदार परफॉरमेंस हो या कभी ख़ुशी कभी गम की पू, करीना ने हमेशा अपनी अलग अलग परफॉरमेंसेज से अपने फैंस को खुश किया है। इंडस्ट्री में 20 साल पूरे कर चुकी करीना कल 40 साल की होने वाली है। ये पल इनके लिए इतना खास है कि उन्होंने एक पोस्ट शेयर कर सभी का शुक्रियादा किया है।

    करीना ने अपने जन्मदिन से एक दिन पहले अपने जीवन के सभी सही गलत पहलुओं अपने अच्छे बुरे अनुभवों, फैसलों को धन्यवाद किया है। उनका मानना है जो भी आज वो हैं इन्हीं सब वजह से हैं। उन्होंने माफ़ करना और भूल जाना सीखा है। करीना कुछ ऐसे अपने 40वें जन्मदिन का स्वागत करने के लिए तैयार हैं।

    करीना 21 सितंबर को अपना 40 वां जन्मदिन मनाने को तैयार हैं। इस स्पेशल मौके पर वो अपने परिवार के साथ ही घर पर जश्न मनाएंगी। बता दें, हाल में करीना को बहन रिद्धिमा के 40 वें बर्थडे सेलिब्रेशन में देखा गया था। अब करीना की बर्थडे पार्टी की तस्वीरें सामने आने का इंतजार हो रहा है।