करीना ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया तैमूर का पहला फोटो, क्यूटत्व देखकर दीवाने हुए फैंस!

    करीना ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया तैमूर का पहला फोटो

    करीना ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया तैमूर का पहला फोटो, क्यूटत्व देखकर दीवाने हुए फैंस!

    करीना कपूर ने हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर अपना डेब्यू किया है और उनका प्रोफाइल बनते ही धड़ाधड़ फॉलोवर बढ़ने शुरू हो गए थे। हालांकि करीना ने अपनी पहली तस्वीर प्रोफाइल बनाने के काफी देर बाद शेयर की मगर अब उन्होंने वो तस्वीर पोस्ट की है जिसका इंतज़ार उनके हर फैन को था। इस फोटो में करीना का चेहरा तो पूरा नहीं दिख रहा, लेकिन जिसका दिख रहा है, वो देशभर में क्यूटत्व के सिंबल बन चुके हैं। अब तो आप समझ ही गए होंगे की हम बात कर रहे हैं करीना और सैफ अली खान के सुपर-क्यूट बेटे तैमूर की।

    तैमूर की कोई फोटो, कहीं से भी आ जाए, फैंस दीवानों की तरह अपना प्यार लुटाने लगते हैं। लेकिन इस फोटो में तैमूर जितने प्यारे लग रहे हैं उसे बताने के लिए शायद शब्द कम पड़ रहे हैं। करीना ने तैमूर का अपने साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'टिम टिम।' आपको बता दें कि सैफ और करीना ने अपने लाडले का निक नेम टिम  रखा है। तैमूर आए दिन खबरों में रहते हैं और उनकी तस्वीरें वायरल  होती रहती हैं।

    हाल ही में सैफ ने ये खुलासा किया था की तैमूर को कुकिंग में बहुत इंटरेस्ट आने लगा है और उन्होंने अपने डियर मम्मी-डैडी के लिए एक केक भी बेक किया था। इसके अलावा चंडीगढ़ के ओबेरॉय होटल के शेफ के साथ तैमूर एक खेत से ताज़ी सब्जियां भी निकालते नज़र आए थे। शेफ ने बताया था की तैमूर को सूप्स और मेथी के परांठे बहुत पसंद हैं।