सैफ अली खान ने करीना के लिए दीवार पर बनाये फूल, तैमूर ने भी की पेंटिंग

    सैफ अली खान ने करीना के लिए दीवार पर बनाये फूल, तैमूर ने भी की पेंटिंग

    सैफ अली खान ने करीना के लिए दीवार पर बनाये फूल, तैमूर ने भी की पेंटिंग

    करीना कपूर खान जब से इंस्टाग्राम पर आई हैं अपने फैंस के लिए कुछ कुछ न कुछ जरुर शेयर कर रही हैं। कोरोना वायरस की वजह से सभी अपने घरों में लॉकडाउन हैं। ऐसे में करीना पति सैफ अली खान और बेटे तैमूर के साथ बेस्ट टाइम स्पेंड कर रही हैं। वहीं सैफ और तैमूर भी करीना को खुश करने के लिए दीवारें पेंट कर रहे हैं।

    करीना ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। पहली तस्वीर सैफ की है। करीना ने इसके कैप्शन में लिखा है कि सैफ उनके लिए फ्लावर्स लाने वाले थे। लेकिन उन्होंने तो दीवार पर ही फूल बना दिए।

    वहीं दूसरी तस्वीर में तैमूर भी दीवार पेंट करते नज़र आ रहे हैं।

    आखिरी तस्वीर में खुद करीना हैं। करीना ने सेल्फी शेयर की है जिसका कैप्शन पढ़ कर रणवीर सिंह, श्रद्धा कपूर जैसे स्टार्स ने भी हंसने वाली एमोजी बनाई है !

    बता दें, करीना इस लॉकडाउन में करीना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वो लगातार तस्वीरें पोस्ट कर रही हैं। पिछले दिनों उन्होंने अपनी गर्ल गैंग मलाइका अरोड़ा, अमृता अरोड़ा के साथ हुई वीडियो कॉल का स्क्रीनशॉट शेयर किया था। वहीं वो सबसे ज्यादा टाइम तैमूर की क्रिएटिव एक्टिविटी देखने में बिता रही हैं।