'की एंड का' के 5 साल: करीना ने जताई अर्जुन कपूर और आर बल्कि के साथ फिल्म के सीक्वल में काम करने की इच्छा

    करीना ने जताई अर्जुन कपूर और आर बल्कि के साथ दोबारा काम करने की इच्छा

    'की एंड का' के 5 साल: करीना ने जताई अर्जुन कपूर और आर बल्कि के साथ फिल्म के सीक्वल में काम करने की इच्छा

    1 अप्रैल 2016 को रिलीज़ हुई करीना कपूर और अर्जुन कपूर स्टारर ‘की एंड का’ को आज 5 साल पूरे हो गए हैं। इस फिल्म की अलग कहानी को ऑडियंस की तरफ से अच्छा रिस्पोंस मिला था। अब फिल्म के 5 साल पूरे होने पर करीना ने एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में उन्होंने फिल्म के सीक्वल के साथ अर्जुन और डायरेक्टर आर बल्कि के साथ दोबारा काम करने की इच्छा जताई है।

    करीना ने एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में आर बल्कि, अर्जुन कपूर को उनके साथ देखा जा सकता है। वो लिखती हैं-एक फिल्म जिसे मैंने पूरी तरह से एन्जॉय किया, काफी बोल्ड फिल्म, एक फिल्म जिसके बाद टिम (तैमूर) को कंसीव किया। एक ऐसी फिल्म जिसका सीक्वल बनाया जाना चाहिए। सिर्फ इसलिए कि मैं अर्जुन कपूर और बाल्की के साथ एक बार फिर काम करना चाहती हूं...  अर्जुन, चिंता मत करो, मैं चप्पल लाओ कहना जारी रखूंगी।’

    बता दें, आर बल्कि के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म एक अलग मुद्दे पर बनी थी। फिल्म में करीना वर्किंग वुमन थीं तो अर्जुन घर का काम संभालने वाले। ये अनोखे कांसेप्ट को ऑडियंस से खूब प्यार मिला था। अब करीना ने इस फिल्म के सीक्वल की ख्वाइश जता दी है। तो हो सकता है आगे आने वाले दिनों में ये तिकड़ी एक बार फिर साथ नज़र आये।