करीना कपूर ने खास अंदाज़ में किया कुनाल खेमू को बर्थडे विश, लिखा 'हैपी बर्थडे ब्रदर इन-लॉ

    करीना ने कुनाल खेमु के लिए लिखा 'हैपी बर्थडे ब्रदर इन-लॉ

    करीना कपूर ने खास अंदाज़ में किया कुनाल खेमू को बर्थडे विश, लिखा 'हैपी बर्थडे ब्रदर इन-लॉ

    करीना कपूर खान जब से इंस्टाग्राम पर आई हैं तभी से अपने फैन्स को एंटरटेन करने में लगी हैं। कभी तैमूर के साथ की तस्वीरें शेयर करती हैं तो कभी सैफ के साथ क्वालिटी टाइम। अब करीना ने एक्टर कुनाल खेमू को जन्मदिन की बधाई दी है। कुनाल, करीना की ननंद सोहा के पति हैं उस हिसाब से दोनों खास रिश्तेदार हैं। इसलिए करीना ने इस प्यारी तस्वीर के साथ कुनाल को बर्थडे विश किया।

    करीना ने कुनाल को बर्थडे विश करते हुए लिखा ‘हैपी बर्थडे ब्रदर इन-लॉ’। ये तस्वीर इनके ट्रिप की हैं जिसमें करीना तैमूर को गोद में लिए हैं और कुनाल इनाया को। सोहा भी इस तस्वीर में हैं।

    बता दें, सोहा और कुनाल भाभी करीना के बेहद करीब हैं। इन्हें साथ में पार्टीज और छुट्टियां मनाते देखा जाता है। वहीं करीना ने भी अपने सभी परिवार वालों, सैफ के पहले दोनों बच्चों सारा और इब्राहीम के साथ भी अच्छा रिश्ता बना कर रखा है। इससे तो साफ़ है की करीना अपने परिवार और प्रोफेशन को साथ आराम से संभाल सकती हैं।