करीना कपूर ने अपनी वीरे सोनम कपूर को किया इस खास अंदाज़ में बर्थडे विश

    करीना कपूर ने अपनी वीरे सोनम कपूर को किया इस खास अंदाज़ में बर्थडे विश

    करीना कपूर ने अपनी वीरे सोनम कपूर को किया इस खास अंदाज़ में बर्थडे विश

    सोनम कपूर आज अपना 35वां बर्थडे मना रही हैं। ऐसे में उन्हें फैमिली और फ्रेंड्स की तरफ से खूब सारे बर्थडे मैसेजेस मिल रहे हैं। लेकिन इसमें सबसे खास है करीना कपूर का पोस्ट। करीना और सोनम काफी अच्छी दोस्त हैं। दोनों ने फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' में साथ काम किया था। इस फिल्म के बाद दोनों की ऑफस्क्रीन केमिस्ट्री भी लोगों को खूब पसंद है। करीना ने अपनी सी वीरे को खास तरह से बर्थडे विश किया है।

    करीना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सोनम के साथ उनकी शादी वाले दिन की एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में दुल्हन बनी सोनम ने करीना को गले लगाया हुआ है। वहीं करीना ने जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा है ‘वीरे फॉर लाइफ। हैपी बर्थडे ब्रेव गर्ल सोनम कपूर’। सोनम ने इसका जवाब देते हुए कमेंट किया ‘लव यू बेबो, आप सबसे अच्छी हो’

    बता दें, सोनम इस साल मार्च में लंदन से दिल्ली लौटीं थीं। इसके बाद लॉकडाउन हो गया और वो मुंबई में अपने परिवार के पास जा नहीं पाई। लेकिन लगभग तीन महीने बाद अपने इस स्पेशल डे पर वो आज अपने परिवार के साथ हैं। सोनम के जन्मदिन पर उन्हें पति आनंद आहूजा की तरफ से खास सरप्राइज मिला। वहीं पिता अनिल कपूर ने उन्हें बेस्ट बेटी बताया।