करीना-करिश्मा कपूर ने दादा राज कपूर के जन्मदिन पर किया उन्हें याद, नीतू कपूर ने लिखा कुछ खास

    करीना-और करिश्मा कपूर ने दादा राज कपूर के जन्मदिन पर किया उन्हें याद

    करीना-करिश्मा कपूर ने दादा राज कपूर के जन्मदिन पर किया उन्हें याद, नीतू कपूर ने लिखा कुछ खास

    बॉलीवुड के शोमैन राजकपूर आज इस दुनिया में होते तो वो अपना 96वां जन्मदिन मना रहे होते। लेकिन आज भी वो अपने परिवार के दिलों में बसे हुए हैं। अपने दादा जी के जन्मदिन पर करिश्मा और करीना कपूर ने उन्हें याद किया है। दोनों बहनों से दादा जी के 96वें जन्मदिन पर उनकी तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें विश किया है।

    करीना कपूर ने एक खास पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में उन्होंने दादा को याद करते हुए उनकी एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में राजकपूर पत्नी कृष्णा और बेटे रंधीर के साथ नज़र आ रहे हैं। करीना ने लिखा है ‘यहां कोई दूसरा नहीं होगा’

    करिश्मा ने दादा जी राजकपूर के साथ की अपनी एक पुरानी तस्वीर शेयर की है, इस तस्वीर में करिश्मा दादाजी की गोद में नज़र आ रही हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए करिश्मा ने लिखा-

    वहीं नीतू कपूर ने भी ससुर राज कपूर के साथ अपनी शादी की खूबसूरत तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में ऋषि कपूर भी उनके साथ नज़र आ रहे हैं। नीतू कपूर ने लिखा ‘आज दोनों को याद कर रही हूं’

    बता दें, 1924 में पाकिस्तान के पेशावर में पैदा हुए राजकपूर ने कम उम्र में ही हिंदी सिनेमा में अपनी पहचान बना ली थी। उन्होंने कई फिल्मों में शानदार एक्टिंग की। इसके अलावा डायरेक्शन और प्रोडक्शन काम भी संभाला। लेकिन सिर्फ 68 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। 2 जून 1988 में उनकी मौत हो गई। आज अगर वो अपने परिवार के साथ होते तो अपना 96वां जन्मदिन मना रहे होते।