करिश्मा कपूर के दोनों बच्चों को ऐसे ट्रीट करती हैं उनकी सौतेली माँ

    करिश्मा कपूर के दोनों बच्चों को ऐसे ट्रीट करती हैं उनकी सौतेली माँ

    करिश्मा कपूर के दोनों बच्चों को ऐसे ट्रीट करती हैं उनकी सौतेली माँ

    करिश्मा कपूर पति संजय कपूर से अलग होने के बाद अकेले ही दोनों बच्चे समायरा और कियान की देखरेख कर रही हैं। करिश्मा ने साल 2003 में बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी की थी। शादी के करीब 11 साल बाद दोनों ने आपसी सहमती से तलाक ले लिया। अब दोनों बेशक एक दूसरे से अलग रह रहे हों लेकिन दोनों बच्चे माँ-पापा दोनों के करीब हैं। हालांकि, संजय ने करिश्मा से अलग होने के बाद प्रिया सचदेवा से शादी कर ली है और दोनों का एक बेटा भी है।

    समायरा और कियान ओ अक्सर पिता संजय कपूर और अपनी सौतेली माँ के साथ देखा जाता है। वहीं प्रिया भी दोनों बच्चों को अपने बच्चे जैसा प्यार देती है। हाल में कियान के जन्मदिन पर उन्होंने एक प्यारी तस्वीर के साथ बेहद खूबसूरत कैप्शन लिखा जिसके बाद सभी उनकी तारीफ कर रहे हैं।

    प्रिया ने कियान को जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा ‘कियान तुम्हें 10वें जन्मदिन की बधाई। तुम्हारा जन्मदिन बहोत सारी खुशियों से भरा हो। एक स्पेशल तस्वीर शेयर कर रही हूं, जिसमें तुम और तुम्हारा छोटा भाई अजारियस है। वो काफी लकी है जो तुम उसे बड़े भाई के रूप में मिले।'  प्रिया का ये मैसेज सभी को खूब पंसद आ रहा है।

    इसके अलावा एक दिन पहले समायरा का जन्मदिन भी उन्होंने इसी खास अंदाज़ में विश किया। प्रिया ने लिखा ‘सुंदर लड़की को जन्मदिन की शुभकामनाएं। तुम आज 15 साल की हो गई। तुम एक अच्छी और खूबसूरत यंग लेडी के रूप में बड़ी हो रही हो। डियर, हम सभी को तुम पर गर्व है और हम तुमसे प्यार करते हैं।' करिश्मा के दोनों बच्चों पर प्यार बरसाती प्रिया की जमकर तारीफ हो रही है। इससे ये भी साफ़ हो गया है कि बेशक करिश्मा और उनके पूर्व पति तलाक के बाद अलग हो गए हो लेकिन प्रिया ने इस परिवार को खासकर दोनों बच्चों को एक दूसरे से जोड़े रखा है।