गोवा में छुट्टियां मना रहे हैं कार्तिक आर्यन और जान्हवी कपूर, उड़ रही हैं अफेयर की खबरें

    गोवा में छुट्टियां मना रहे हैं कार्तिक आर्यन और जान्हवी कपूर

    गोवा में छुट्टियां मना रहे हैं कार्तिक आर्यन और जान्हवी कपूर, उड़ रही हैं अफेयर की खबरें

    बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन फिल्म मेकर्स की पहली पसंद बनते जा रहे हैं। उनके पास कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं। लेकिन अपनी प्रोफेशल लाइफ से ज्यादा कार्तिक हमेशा अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्ख़ियों में रहे हैं। सारा अली खान के साथ अफेयर की खबरों के बाद अब उनका नाम इनकी अगली को-स्टार जान्हवी कपूर के साथ जुड़ रहा गया है। हाल में दोनों को गोवा में छुट्टियां मनाते देखा गया है।

    सोशल मीडिया पर दोनों की एक तस्वीर सामने आई है जिसमें जान्हवी और कार्तिक को साथ देखा जा सकता है। दोनों ने वाइट टी-शर्ट पहनी हुई है। अब दोनों के अफेयर की खबर सच है या सिर्फ अफवाह ये तो वक़्त बताएगा।

    वैसे पिछले दिनों कार्तिक ने अपनी एक तस्वीर शेयर की थी जिसके कैप्शन में लिखा था 'ऐसी होती है मन की शांति'। इस तस्वीर में कार्तिक के चश्मे से से एक लड़की का हाथ देखा जा सकता है। वहीं करती के फैंस ने भी एक्टर से इस लड़की के बारे में कई सवाल किये। अब ये लकी जान्हवी है या कोई और ये कहना मुश्किल है। वैसे दोनों एक दूसरे के सोशल मीडिया पोस्ट पर खूब कमेंट्स करते देखे गए हैं।

    बता दें, कार्तिक और जान्हवी करण जौहर के प्रोडक्शन में बन रही फिल्म ‘दोस्ताना  2’ में काम कर रहे हैं। इस फिल्म में दोनों के अलावा लक्ष्य लालवानी भी अहम भूमिका निभा रहे हैं। कार्तिक के पास ‘भूल भुलैया 2’ और ‘धमाका जैसी फ़िल्में भी हैं।  फिल्म धड़क से डेब्यू करने वाली जान्हवी कुछ समय पहले ‘गुंजन सक्सेना’ में नज़र आई थीं। आने वाले वक़्त में वो ‘तख़्त’ में काम करती दिखेंगी।