कार्तिक आर्यन 7 साल बाद साथ मना रहे हैं बहन का बर्थडे, बताया लॉकडाउन का फायदा!

    कार्तिक आर्यन 7 साल बाद साथ मना रहे हैं बहन का बर्थडे

    कार्तिक आर्यन 7 साल बाद साथ मना रहे हैं बहन का बर्थडे, बताया लॉकडाउन का फायदा!

    कोरोनावायरस के चलते हुए 21 दिन के लॉकडाउन से परेशान तो हम सभी बहुत हैं लेकिन इसी बहाने एक दूसरे के साथ बिताने के लिए ये जोई वक़्त मिला है ये इस लॉकडाउन की शायद एकमात्र अच्छी बात है। और इस बात का उदाहरण हैं बॉलीवुड स्टार कार्तिक आर्यन। पिछले  सालों में कार्तिक बहुत तेज़ी से उभरे हैं और इसके पीछे जो मेहनत लगी होगी उसकी वजह से वो जाने लगातार कितना बिजी रहे होंगे। इसी का नतीजा है कि आज के दिन कार्तिक आर्यन बहुत खुश हैं क्योंकि इस लॉकडाउन की वजह से ही कार्तिक पूरे 7 साल बाद अपनी बहन का बर्थडे उनके साथ मना रहे हैं। आपको ये तो पता ही होगा, और नहीं भी पता हो तो हम बता देते हैं, कार्तिक की एक छोटी बहन हैं और वो डॉक्टर हैं।

    कार्तिक प्यार से उन्हें किट्टू बुलाते हैं। कार्तिक ने ट्विटर पर अपनी बहन के साथ फोटो शेयर करते हुए बताया कि उन्होंने बहन के लिए एक केक भी बेक करने की कोशिश की, हालांकि उन्होंने खुद ही ये भी बताया कि वो केक बिस्किट बन गया था! कार्तिक ने लिखा, ‘लॉकडाउन का फायदा- 7 साल बाद किट्टू के साथ उसका बर्थडे मना रहा हूं। छोटा केक बनाने गया, बड़ा बिस्किट बन गया। हैप्पी बर्थडे डॉक्टर कीकी, मेरे परिवार का गर्व!’