कार्तिक आर्यन और जान्हवी कपूर के गोवा ट्रिप की नई तस्वीर आई सामने, उड़ रही हैं अफेयर की खबरें

    कार्तिक आर्यन और जान्हवी कपूर के गोवा ट्रिप की नई तस्वीर आई सामने

    कार्तिक आर्यन और जान्हवी कपूर के गोवा ट्रिप की नई तस्वीर आई सामने, उड़ रही हैं अफेयर की खबरें

    कार्तिक आर्यन और जान्हवी कपूर इस समय बॉलीवुड के सबसे चर्चित स्टार्स बने हुए हैं। पिछले कुछ समय से दोनों की अफेयर की खबरें सुर्ख़ियों में बनी हुई है। हाल में दोनों न्यू ईयर सेलिब्रेट करने और छुट्टियां मनाने गोवा पहुंचे थे।  हाल में दोनों को गोवा से वापस लौटते समय मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया।

    अब दोनों की एक नई तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इस तस्वीर में जान्हवी ने बेहद खूबसूरत नज़र आ रही हैं। उन्होंने डेनिम शॉर्ट्स के साथ शर्ट कैरी की हुई है। वहीं कार्तिक अपने धमाका वाले लूक में ही हैं। उन्होंने वाइट शर्ट पहनी हुई है। ये तस्वीर इनके गोवा ट्रिप की ही बताई जा रही है!

    कार्तिक और जान्हवी के अफेयर की खबरें कुछ समय से चल रही हैं। वहीं इनकी गोवा ट्रिप ने दोनों के अफेयर की न्यूज़ को जैसे कन्फर्म कर दिया हो। वैसे पिछले दिनों कार्तिक ने अपनी एक तस्वीर शेयर की थी जिसके कैप्शन में लिखा था 'ऐसी होती है मन की शांति'। इस तस्वीर में कार्तिक के चश्मे से से एक लड़की का हाथ देखा जा सकता है। वहीं करती के फैंस ने भी एक्टर से इस लड़की के बारे में कई सवाल किये। अब ये लकी जान्हवी है या कोई और ये कहना मुश्किल है। वैसे दोनों एक दूसरे के सोशल मीडिया पोस्ट पर खूब कमेंट्स करते देखे गए हैं।

    बता दें, कार्तिक और जान्हवी करण जौहर के प्रोडक्शन में बन रही फिल्म ‘दोस्ताना  2’ में काम कर रहे हैं। इस फिल्म में दोनों के अलावा लक्ष्य लालवानी भी अहम भूमिका निभा रहे हैं। कार्तिक के पास ‘भूल भुलैया 2’ और ‘धमाका जैसी फ़िल्में भी हैं।  फिल्म धड़क से डेब्यू करने वाली जान्हवी कुछ समय पहले ‘गुंजन सक्सेना’ में नज़र आई थीं। आने वाले वक़्त में वो ‘तख़्त’ में काम करती दिखेंगी।