कार्तिक आर्यन ने गलत फ्लाइट बुक करने के लिए बनाया 'ज़्यादा' पढ़ी लिखी' बहन कृतिका का मज़ाक!

    कार्तिक आर्यन ने बनाया बहन कृतिका का मज़ाक!

    कार्तिक आर्यन ने गलत फ्लाइट बुक करने के लिए बनाया 'ज़्यादा' पढ़ी लिखी' बहन कृतिका का मज़ाक!

    यंग स्टार कार्तिक आर्यन ने लॉकडाउन भर अपने परिवार के साथ बनाए वीडियोज़ से, फैंस का मूड बहुत मज़ेदार बनाए रखा। उनके वीडियोज़ में, उनकी बहन कृतिका काफी नज़र आती थीं और कार्तिक के साथ उनकी मस्ती भी मज़ेदार होती थी। अब कार्तिक ने एक बार फिर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उनकी बहन कृतिका हैं। मगर इस वीडियो के पीछे जो कहानी है वो कहीं ज़्यादा मज़ेदार है। दरअसल, ये वीडियो मुंबई एयरपोर्ट का है जहां कार्तिक और उनकी मम्मी, कृतिका को छोडने पहुंचे हैं। मगर एयरपोर्ट पर एक बहुत बड़ा धप्पा हुआ जब कृतिका को पता चला कि उन्होने 12 फरवरी की जगह 12 मार्च का टिकट बुक कर लिया है!

    इन्स्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए कार्तिक ने लिखा। ‘किट्टू के लिए डेट सिर्फ एक नंबर है’। हैशटैग में कार्तिक ने कृतिका को ‘ज़्यादा पढ़ी लिखी बहन’ का ताना भी दे दिया! वीडियो की शुरुआत कृतिका से होती है, वो येलो टॉप और ब्लू डेनिम में एयरपोर्ट के सिक्योरिटी चेक पर दिख रही हैं और उन्हें वापिस भेज दिया जाता है। वापिस आने के बाद जहां कृतिका मुंह लटकाए खड़ी हुई हैं, वहीं उनकी मम्मी और कार्तिक लहालहोट हुए जा रहे हैं। इसके बाद कृतिका उन्हें कहती हैं कि अब 12 फरवरी का टिकट बुक किया जाए क्योंकि वो अपना ट्रिप एलईटी नहीं कर सकतीं!