कार्तिक आर्यन ने बताया तैमूर से पहली मुलाकात का किस्सा, बस इस बात का है अफ़सोस

    कार्तिक आर्यन ने बताया तैमूर से पहली मुलाकात का किस्सा

    कार्तिक आर्यन ने बताया तैमूर से पहली मुलाकात का किस्सा, बस इस बात का है अफ़सोस

    सैफ अली खान और करीना कपूर के नन्हे नवाब तैमूर अली खान की पॉपुलैरिटी किसी सुपरस्टार से कम नहीं है। किसी सुपरस्टार की तरह तैमूर की एक झलक पाने के लिए भी पैपराजी घंटों वेट करते हैं। फैंस उनके साथ एक फोटो चाहते हैं। लेकिन तैमूर के लिए ये दीवनगी सिर्फ आम लोगों में नहीं बल्कि सेलेब्स में भी है। हाल में दिए एक इंटरव्यू में कार्तिक आर्यन ने तैमूर से अपनी पहली मुलाकात का ज़िक्र किया।

    कार्तिक आर्यन ने बताया तैमूर से पहली मुलाकात का किस्सा, बस इस बात का है अफ़सोस

    ज़ूम टीवी को दिए एक इंटरव्यू में जब कार्तिक से पूछा गया कि वो कभी तैमूर से मिले हैं। इसका जवाब देते हुए कार्तिक ने तैमूर के साथ को अपनी पहली मुलाकात का किस्सा बताया। उन्होंने कहा  'जब मैं तैमूर से मिला था तो उन्होंने कहा 'ka ka ka'। मैं तैमूर से चंडीगढ़ में मिला था। मैं फिल्म दोस्ताना की शूटिंग में कर रहा था और तैमूर अपनी मम्मी करीना कपूर खान के साथ थे। करीना फिल्म लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग के लिए वहां थीं। करीना और तैमूर साथ ही थे। मुझे बस तैमूर के साथ एक फोटो लेने का मौका नहीं मिला।'

    कार्तिक आर्यन ने बताया तैमूर से पहली मुलाकात का किस्सा, बस इस बात का है अफ़सोस

    जहां तक कार्तिक की फिल्मों की बात की जाए तो वो हाल में तैमूर की बड़ी बहन सारा अली खान के साथ फिल्म ‘लव आज कल 2’ में नज़र आये थे। इस फिल्म को ऑडियंस की तरफ से मिलाजुला रिस्पोंस मिला। अब कार्तिक अपनी आने वाली फिल्मों की शूटिंग में बिजी हैं। वो दोस्ताना 2, भूल भुलैया 2 और ओम राउत सिन्हा के साथ एक एक्शन फिल्म भी कर रहे हैं। मतलब इस साल कार्तिक धमाका करने वाले हैं।