कैटरीना कैफ ने शेयर की प्रियंका चोपड़ा के साथ तस्वीर, बताई इस खास मुलाकात की वजह

    कैटरीना कैफ ने शेयर की प्रियंका चोपड़ा के साथ तस्वीर

    कैटरीना कैफ ने शेयर की प्रियंका चोपड़ा के साथ तस्वीर, बताई इस खास मुलाकात की वजह

    प्रियंका चोपड़ा अब इंडिया में कम ही नज़र आती हैं। लेकिन जब भी भारत आती हैं उनकी तस्वीरें सुर्ख़ियों में बनी रहती हैं। एक इवेंट के सिलसिले में प्रियंका मुंबई आई थीं। लेकिन उनकी तस्वीरें तो कैटरीना के घर के बाहर की वायरल हुई। दरअसल, हाल में प्रियंका को कैटरीना के घर के बाहर देखा गया था। उस वक़्त सभी दोनों की साथ में तस्वीर का इंतजार कर रहे थे। अब कैटरीना ने खुद प्रियंका के साथ की तस्वीर शेयर कर इस मुलाकात के पीछे का कारण बता दिया है।

    कैटरीना ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा ‘एक छोटी सी मेकअप पार्टी। हमारे कथक के दिनों से लेकर आज तक, तुम्हारे साथ हमेशा मजा आता है'।

    दूसरी तरफ प्रियंका ने भी यही तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- मेकअप सामान के लिए शुक्रिया। ये सारे प्रोडक्ट अच्छे हैं। मुझे तुम पर गर्व है'।

    कैटरीना कैफ ने शेयर की प्रियंका चोपड़ा के साथ तस्वीर, बताई इस खास मुलाकात की वजह

    बता दें,  कैटरीना कैफ ने kay by Katrina नाम का खुद का एक मेकअप ब्रैंड लॉन्च किया है। उन्होंने अपने इसी ब्रैंड के कुछ प्रोडक्ट प्रियंका चोपड़ा को गिफ्ट किए हैं। तस्वीर में प्रियंका ने अपने उन्हें गिफ्ट को हाथ में पकड़ा हुआ है। अब प्रियंका वापस अमेरिका लौट गई हैं। वैसे यहां ये भी खुलासा हो गया है कि प्रियंका और कैटरीना ने एक ही साथ कथक सीखा है !