विक्की कौशल और कैटरीना कैफ का रिलेशनशिप हर्षवर्धन कपूर ने किया कनफर्म; बोले- ‘वो दोनों साथ हैं’!

    विक्की कौशल और कैटरीना का रिलेशनशिप हर्षवर्धन कपूर ने किया कनफर्म

    विक्की कौशल और कैटरीना कैफ का रिलेशनशिप हर्षवर्धन कपूर ने किया कनफर्म; बोले- ‘वो दोनों साथ हैं’!

    बॉलीवुड के यंग स्टार विक्की कौशल और टॉप एक्ट्रेसेज में से एक कैटरीना कैफ को लेकर, खबरों का माहौल काफी समय से गर्म रहा है। इन दोनों का रिलेशनशिप में होना एक गुपचुप चर्चा का हिस्सा है। इस रिलेशनशिप को विक्की और कैटरीना ने खुद से तो कभी कनफर्म नहीं किया, लेकिन पिछले दो साल में इन्हें कई मौकों पर साथ देखा जा चुका है। लेकिन अब एक्टर हर्षवर्धन कपूर ने इनके रिलेशनशिप को लेकर एक पुख्ता बात कही है। ईटाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, हर्षवर्धन ने इन दोनों का रिलेशनशिप में होना कनफर्म किया है।

    हाल ही में ज़ूम टीवी के साथ एक इंटरव्यू में बात कर रहे हर्षवर्धन से सवाल किया गया कि इस समय इंडस्ट्री में चल रहीं रिलेशनशिप की अफवाहों में से उन्हें कौन सी सच लगती है और कौन सी सिर्फ एक पीआर एक्सरसाइज़? जवाब देते हुए हर्षवर्धन ने लपक कर कहा, “विक्की और कैटरीना साथ हैं, ये सच है”। लेकिन उन्होने तुरंत ही आगे जोड़ते हुए कहा, “इसके लिए मैं परेशानी में तो नहीं पड़ने वाला न?” बता दें, इसी हफ्ते विक्की कौशल को दोपहर में कैटरीना के घर से निकलते देखा गया था।