KBC 13 में नज़र आएगी जैकी श्रॉफ और सुनील शेट्टी की जोड़ी, अमिताभ के साथ खेलेंगे गेम

    KBC 13 में नज़र आएगी जैकी श्रॉफ और सुनील शेट्टी की जोड़ी

    KBC 13 में नज़र आएगी जैकी श्रॉफ और सुनील शेट्टी की जोड़ी, अमिताभ के साथ खेलेंगे गेम

    कौन बनेगा करोड़पति 13 शुरू होते ही सुर्ख़ियों में बना हुआ है। इस शो पर अब तक कंटेस्टेंट के अलावा सेलेब्स भी पहुंच चुके हैं। वहीं आने वाला एपिसोड और भी ज्यादा खास होने वाला है। पहली बार अमिताभ बच्चन के शो पर भीडू जैकी श्रॉफ और सुनील शेट्टी नज़र आयेंगे।

    इस बात की जानकारी सुनील शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर कर दी है। तस्वीर में दोनों एक्टर्स को KBC 13 की हॉटसीट पर बैठे देखा जा सकता है।

     बता दें, KBC क ए 13 वां सीजन ऑडियंस को खूब पसंद आ रहा है। इस बार अलग भी इसकी अलग थीम ऑडियंस में चर्चा का विषय बनी हुई है। अमिताभ बच्चन का कंटेस्टेंट के साथ बातचीत करना और गेम को आगे बढ़ाना मज़ेदार लग रहा है। खास बात ये है कि नॉन फिक्शन TRP रिपोर्ट कार्ड में भी इस शो ने अपनी जगह बनाई है। अब आने वाले एपिसोड में सुनील शेट्टी और जैकी श्रॉफ को गेम खेलते देखना मज़ेदार होगा।