हिमाचल प्रदेश भूस्खलन में 'कौन बनेगा करोड़पति 7' की कंटेस्टेंट डॉ दीपा शर्मा का निधन

    भूस्खलन में 'कौन बनेगा करोड़पति 7' की कंटेस्टेंट डॉ दीपा शर्मा का निधन

    हिमाचल प्रदेश भूस्खलन में 'कौन बनेगा करोड़पति 7' की कंटेस्टेंट डॉ दीपा शर्मा का निधन

    हाल में हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में हुई भूस्खलन की घटना ने जान माल को अधिक नुकसान पहुंचाया है। कई टूरिस्ट और लोकल लोगों की जान चली गई। अब खबर सामने आ रही है कि इस दुर्घटना में आयुर्वेदिक डॉक्टर दीपा शर्मा का भी निधन हो गया है। दीपा वहीं हैं जो अमिताभ बच्चन के शो 'कौन बनेगा करोड़पति' में नज़र आई थीं।

    इस अचानक हुई दुर्घटना में दीपा शर्मा ने अपनी जान गवा दी। रिपोर्ट्स की माने तो डॉक्टर ने साल 2013  में कौन बनेगा करोड़पति के 7 वें सीजन में भाग लिया था। इस शो में सवालों के जवाब देते हुए दीपा शर्मा ने 6,40000 अपने नाम किये थे। उन्होंने इस शो में भाग लेने के दौरान की कुछ तस्वीरें 2019  में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की थी।

    दीपा शर्मा पेशे से आयुर्वेदिक डॉक्टर थीं और जयपुर की रहने वाली थीं। निधन से पहले उन्होंने अपने हिमाचल ट्रिप के दौरान के कई ऐसे पोस्ट शेयर किये जो अब वायरल हो रहे हैं। उन्होंने अपने पोस्ट में हिमाचल की ख़ूबसूरती, प्राकृतिक सुंदरता के बारे में बात की है। अफ़सोस की बात है कि वो उसी प्राकृतिक दुर्घटना का शिकार हो गई और अपने परिजनों के बीच नहीं हैं।