केबीसी 12 का रजिस्ट्रेशन शुरू, क्या आप जानते हैं पहले सवाल का जवाब?

    केबीसी 12 का रजिस्ट्रेशन शुरू, क्या आप जानते हैं पहले सवाल का जवाब?

    केबीसी 12 का रजिस्ट्रेशन शुरू, क्या आप जानते हैं पहले सवाल का जवाब?

    टीवी का पॉपुलर शो कौन बनेगा करोड़पति एक बार फिर अपने 12वें सीजन के साथ लौट रहा है। अमिताभ बच्चन ने इसका प्रोमो भी घर पर ही शूट किया था और अब 9 मई रात 9 बजे से इसके रजिस्ट्रेशन भी शुरू हो गए हैं। इसके लिए पहला सवाल ही कोरोनो सा जुड़ा पूछा गया। क्योंकि सबको पता है कि इस वक्त पूरी दुनिया में कोरोनावायरस का ही कहर है। वैसे क्या आपको इस सवाल का जवाब पता है?

    सवाल- 2019 में चीन में सबसे पहले कहां पर कोरोना वायरस (COVID-19) बीमारी की पहचान की गई थी?

    A. शेनज़ोऊ

    B. वुहान

    C. बीजिंग

    D. शंघाई

    केबीसी में सवालों का ये सिलसिला शुरू हो गया है जो 22 मई तक चलेगा। अगर आप भी केबीसी का हिस्सा बनना चाहते हैं तो आप एसएमएस या SonyLiv एप के जरिए सवालों का जवाब दे सकते हैं। केबीसी की प्रक्रिया लॉकडाउन के बीच भले ही शुरू कर दी गई हो लेकिन सही मायने में ये कब शुरू होगा इस बारे में अभी कोई सही समय नहीं बता सकता।

    केबीसी का 11वां सीजन भी काफी हिट रहा था जिसे देखते हुए मेकर्स ने एक बार फिर अमिताभ बच्चन को अप्रोच किया। हालांकि उनके पास इस वक्त कई फिल्में भी पूरी करने को हैं। वो आने वाले समय में ब्रह्मास्त्र, झुंड, चेहरे, गुलाबो सिताबो नाम की फिल्मों में दिखाई देंगे।