खतरों के खिलाड़ी 11: श्वेता तिवारी के एब्स देखकर बोले अर्जुन बिजलानी- आपके च्यवनप्राश का नाम क्या है

    श्वेता के एब्स देखकर बोले अर्जुन- आपके च्यवनप्राश का नाम क्या है

    खतरों के खिलाड़ी 11: श्वेता तिवारी के एब्स देखकर बोले अर्जुन बिजलानी- आपके च्यवनप्राश का नाम क्या है

    खतरों के खिलाड़ी 11 के सभी कंटेस्टेंट्स इस वक्त केप टाउन में हैं। फिलहाल शूटिंग शुरू नहीं है और तब तक हमारे सारे खिलाड़ी खुलकर मस्ती कर रहे हैं। किसी न किसी की एंजॉय करते हुए फोटोज और वीडियो सामने आती रहती है। हाल ही में दिव्यांका त्रिपाठी लाल साड़ी लहराते हुए फोटोशूट करवा रही थीं और वो फोटोशूट कोई और नहीं बल्कि अभिनव शुक्ला कर रहे थे।

    अब केप टाउन से ऐसा ही एक और मजेदार वीडियो सामने आया है जिसमें श्वेता तिवारी नजर आ रही हैं। श्वेता का ये वीडियो अर्जुन बिजलानी बना रहे हैं। वो श्वेता से पूछते हैं कि उनके इतने जबरदस्त एब्स हैं तो वो कौन सा च्यवनप्राश खाती हैं। उन्होने पूछा, ''आपके च्यवनप्राश का नाम क्या है।" श्वेता भी तुरंत जवाब देती हैं- हार्डवर्क, मेहनत। श्वेता इसके बाद अपने एब्स के साथ अर्जुन के कहने पर पोज भी देती हैं। यहां देखिए ये मजेदार वीडियो।

    रोहित शेट्टी के रियेलिटी शो में आपको अर्जुन बिजलानी, दिव्यांका त्रिपाठी, श्वेता तिवारी, राहुल वैद्य, वरुण सूद, निक्की तंबोली, विशाल आदित्य सिंह, अभिनव शुक्ला, महक चहल, आस्था गिल और कई खिलाड़ी दिखाई देंगे। बताया गया है कि शो शुरू होने के बाद केप टाउन में एक महीने की शूटिंग होगी। बिग बॉस 14 के 3 सदस्य एक बार फिर इस शो में साथ नजर आएंगे। राहुल वैद्य, अभिनव शुक्ला और निक्की तंबोली अपने स्टंट दिखाने को तैयार हैं।