खतरों के खिलाड़ी 11 में निक्की तंबोली की हुई वापसी, रोहित शेट्टी ने मारा फिल्म शोले का डायलॉग

    खतरों के खिलाड़ी 11 में निक्की तंबोली की हुई वापसी

    खतरों के खिलाड़ी 11 में निक्की तंबोली की हुई वापसी, रोहित शेट्टी ने मारा फिल्म शोले का डायलॉग

    निक्की तंबोली खतरों के खिलाड़ी 11 में पहले हफ्ते ही एलिमिनेट हो गई थीं। उन्होंने एक के बाद एक तीन टास्क पूरे नहीं किए थे। इसिलए उन्हें शो छोड़कर जाना पड़ा था लेकिन नए प्रोमो में दिख रहा है कि वो वापस गई हैं।

    निक्की की अपने ही अंदाल में वापसी होती है। इसके बाद वो अर्जुन बिजलानी के साथ एक टास्क करते भी नजर आती हैं। लेकिन इस टास्क के दौरान अर्जुन बिजलानी और शो के होस्ट रोहित शेट्टी उनसे मजे लेने लगते हैं। निक्की जब बॉक्स में हाथ नहीं डालती हैं तो रोहित उन्हें मजाक में फोर्स करते हैं और कहते हैं, ''ये हाथ मुझे दे दे निक्की।'' निक्की का ये नया एपिसोड इस वीकेंड दिखाया जाएगा।

    निक्की तंबोली जब शो से बाहर हुईं तो उन्होंने बाहर होने पर फैंस से माफी भी मांगी। उन्होंने साथ ही रोहित शेट्टी को थैंक्यू भी कहा था। उम्मीद है खतरों के खिलाड़ी में उनका जो सफर पहले शुरू होते ही खत्म हो गया था वो अब आगे जारी रहेगा। खतरों के खिलाड़ी 11 की शूटिंग मई के आखिर में शुरू हुई थी और साउथ अफ्रीका केपटाउन में सारे टास्क किए गए थे। अब इसका टेलीकास्ट कलर्स पर किया जा रहा है।