खतरों के खिलाड़ी 11: इस प्यार को क्या नाम दूं एक्ट्रेस सना मकबूल शो में दिखाएंगी स्टंट

    खतरों के खिलाड़ी 11: सना मकबूल शो में दिखाएंगी स्टंट

    खतरों के खिलाड़ी 11: इस प्यार को क्या नाम दूं एक्ट्रेस सना मकबूल शो में दिखाएंगी स्टंट

    पॉपुलर एडवेंचर रियेलिटी शो खतरों के खिलाड़ी अपने 11वें सीजन के साथ वापस आने वाला है। रोहित शेट्टी एक बार फिर सेलीब्रेटीज से खतरनाक स्टंट कराते दिखेंगे। कई सेलेब्स के नाम अब तक सामने आ चुके हैं और कुछ ने कंफर्म भी कर दिया है कि वो हिस्सा लेंगे।

    इस बीच एक्ट्रेस सना मकबूल का नाम भी शो में हिस्सा लेने के लिए सामने आया था। सना इस प्यार का क्या नाम दूं, कितनी मोहब्बत है, अर्जुन, विश जैसे सीरीयल्स में नजर आ चुकी हैं। उन्होंने पिंकविला से बातचीत में अपनी खतरों के खिलाड़ी में आने की एंट्री कंफर्म की है। उन्होंने कहा, ''हां, बिल्ली अब बैग से बाहर आ चुकी है और ये सही है कि मैं खतरों के खिलाड़ी कर रही हूं। मैं हमेशा से ही खतरों के खिलाड़ी के एडवेंचर थ्रिल्स की फैन रही हूं। हालांकि मैं अभी इसके बारे में ज्यादा बात नहीं कर सकती, मैं बस यही कह सकती हूं कि शो का हिस्सा बनकर काफी एक्साइटेड हूं।''

    शो में अब सना राहुल वैद्या, सान्या इरानी, दिव्यांका त्रिपाठी, वरुण सूद, अर्जुन बिजलानी, अभिनव शुक्ला और निक्की तंबोली जैसे कंटेस्टेंट्स के साथ मुकाबला करेंगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इनमें से सबसे ज्यादा फीस राहुल वैद्या ले रहे हैं। उनकी फीस 12 से 15 लाख रुपये बताई जा रही है। खतरों के खिलाड़ी का 11वां सीजन साउथ अफ्रीका के केपटाउन में शूट किया जाएगा। खबरों के मुताबिक इस महीने से रोहित शेट्टी के इस शो की शूटिंग शुरू हो सकती है।